बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड के बनौली गांव से जय शंकर राज ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड के बनौली गांव निवासी फुल कुमारी देवी ,पति स्वर्गीय राजनाथ पासी को लगभग 10 वर्षों से विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग 10 वर्ष पहले ही इनके पति राजनाथ पासी की मृत्यु हो जाने के कारण इनकी हालत दयनीय हो गई थी। किसी तरह 4 बच्चों का भरण पोषण कर पाती है उसके बाद इन्होंने प्रखंड मुख्यालय चेनारी के चक्कर बहुत बार लगायीं पर अभी तक इन्हें कोई पेंशन का लाभ नहीं मिला है
गुरुवार को जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी पंचायत के वार्ड संख्या - 6 कुसेड़ी गांव में वार्ड सचिव के पद पर हुए चुनाव में सपना कुमारी निर्वाचित घोषित की गई। निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश कुमार और चुनाव पर्यवेक्षक राजीव यादव की मौजूदगी में गांव के मध्य विद्यालय प्रांगण में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। वार्ड सचिव पद के लिए दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। चुनावी सभा में अभ्यर्थी सपना कुमारी को 47 मत प्राप्त हुआ।जबकि उनके प्रतिद्वंदी मनी देवी को महज 4 मत ही हासिल हो पाया। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सपना कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव जीतने के बाद नए वार्ड सचिव को उनके समर्थकों ने फूल माला पहना स्वागत किया। साथ ही उन्हें बधाइयां दी। नव निर्वाचित वार्ड सचिव ने कहा कि जिस भरोसा के साथ वार्ड के लोगों ने उन्हे भारी मतों से जीत दिलाया। उनके अरमानों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास हेतु उपलब्ध कराए जाने वाली सरकारी राशि को पारदर्शी तरीके से जनहित में खर्च किया जाएगा।
विवादों में घिरे रहने वाले और सुर्खियों में छाए रहे शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान का सरकार ने इस जिला से स्थानांतरित कर पटना स्थित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवम परीक्षा बोर्ड भेज दिया है। जबकि उनके स्थान पर बिहार विद्यालयी शिक्षण एवम परीक्षा बोर्ड पटना मुख्यालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित ओम प्रकाश सिंह को शेखपुरा जिला का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान डी ई ओ रंजीत पासवान का इस जिला में बहुत ही संक्षिप्त कार्यकाल महज आठ माह का रहा। इस कार्यकाल के दौरान वे कई विवादों से घिरे रहने के कारण सुर्खियों में छाए रहे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जिले सदर प्रखंड अंतर्गत मेहूस गांव स्थित स्थापित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ मनोज दूबे का स्थानांतरण कैमूर जिला कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के कार्यपालक निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना में इनका स्थानांतरण यहां से किया गया। डॉ दूबे वर्ष 2010 में इस जिला में आयुष चिकित्सक के रूप में अपना योगदान दिया था। लगभग 12 वर्षों तक इन्होंने एक कुशल और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्य का निर्वहन किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जी हां बता दें कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है हम अपने इंटरव्यू के दौरान छात्रा शामभी मेहता के द्वारा जाना की चेनारी प्रखंड क्षेत्र में किस तरह से बिजली रहती है उनके द्वारा यह बताया गया कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बिज़ली का आंख मिचौली की समस्या बनी हुई है छात्रा के द्वारा बताया जा रहा है कि हम लोगों के स्कूल के द्वारा मिले होमवर्क को पूरा भी नहीं हो पा रहा कारण यह है कि सुबह शाम बिजली का नहीं रहना छात्रा के द्वारा चेनारी बिज़ली विभाग के जूनियर इंजीनियर के प्रति निवेदन किया गया कि हम लोग के भविष्य को देखते हुए बिजली की समस्या को दूर किया जाए !
नशे के चंगुल में फंसे रही है युवा पीढ़ी बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। देश के भविष्य की नींव हमारी युवा पीढ़ी ही है। आज सैकड़ों युवा नशे की चंगुल में फंसते जा रहे हैं। शराबबंदी के बाद से चरस, ब्राउन शुगर का कारोबार बढ़ने लगा है। आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं। यह हमारे समाज के लिए युवा पीढ़ियों के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। हिलसा के दर्जनों युवा मुख्यधारा से भटकते जा रहे हैं।गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि इस तहर के मीठा जहर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। समाजसेवी सौरभ कुमार ने कहा कि ब्राउन शुगर का सेवन करना मौत को दावत देना है। डॉ. गौरव कुमार सत्यार्थी ने कहा कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों पर भी नकेल कसनी होगी। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि इस तरह के लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। इस संबंध में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सूचना देने की अपील की है। ताकि, उनपर कार्रवाई की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
नालंदा में निलगाय की आतंक किसान परेशान बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। इन दिनों नालंदा के हर इलाकों में किसानों को नीलगाय के आतंक से जूझना पड़ रहा है। झूंडों में आकर नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गर्मी के कारण किसान रखवाली करने में मुस्तैद नहीं रह पा रहे हैं। बेरथु, फुल्लीपर, मुसाढ़ी, मकरौत, कराय, परसुराय, डियावां समेत कई गांवों के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हैं। फसलें बर्बाद हो रहीह है। किसान दीपक कुमार, संजय कुमार, मोहन सिंह, राजेन्द्र महतो, अरुण महतो व अन्य ने बताया कि मक्का, मूंग, प्याज व हरी सब्जी नीलगाय नष्ट कर रही है। एक साथ 15 से 30 नीलगाय खेतों में आ जाते हैं। इससे फसलों की बर्बादी भी होती है। इसके लिए जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया। लेकिन, कोई पहल नहीं हुई। किसानों ने कई बार इसे खंधा से खदेड़ा। बावजूद अगले दिन खेतों में आ जाते हैं।नीलगायों का आतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान भगवान भरोसे खेती करने को मजबूर हैं। किसान रणजी प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे खेत की रखवाली संभव नहीं है। सरकार और प्रशासन को किसान हित में ठोस कदम उठाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
नालंदा में लापता पूत्र की खोज में भटक रही है मां बिहारशरीफ 29जून (हि.सं)। नालंदा जिले के भगवान विगहा गांव से किशोर लापता हो गया इसके खोज के लिए मां ने नालंदा थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। आज पंद्रह दिन बित जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। दर्ज की गई आवेदन में बताया गया की ओट पंचायत के भगवान विगहा गांव से किशोर मंटू बिते चौदह जून को बाजार गया था जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां खोजबीन करने लगी और नालंदा थाना पुलिस को सूचना दी पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद किशोर पंद्रह दिन से लापता है उसकु मां पूत्र की वियोग में दर दर की खाक छान रही है । पूत्र की खोज के लिए दुखियारी मां ने रेलवे स्टेशनों से लेकर बाजार के चौक चौराहों पर फोटो के साथ इस्तमाल भी चिपका दिया है। फिर किशोर का सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस भी अंधेरे में हाथ पांव मार रही है।थकहार कर महिला ने नालंदा के आरक्षी अधीक्षक और मिडिया से गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
Transcript Unavailable.
नालंदा में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या नियंत्रण के स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। परिवार नियोजन दिवस मौके पर 27 जून से 10 जुलाई तक सभी प्रखंडों में दंपति संपर्क अभियान चलाने के साथ ही अन्य गतिविधियां करायी जा रही है। ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय थीम पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनेगा। वहीं योग्य दम्पतियों को उनके इच्छा के अनुसार सेवाएं व सुविधाएं दी जाएंगी।एसीएमओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म व मीडिया चैनलों से भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही आमजन में जागरूकता लाने के लिए ई-रिक्शा (सारथी) के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में पांच दिन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि लोग परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के उपयोग के साथ ही इससे होने वाले लाभ हानि को अच्छे तरीके से जान सकें। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
