नालंदा में लापता पूत्र की खोज में भटक रही है मां बिहारशरीफ 29जून (हि.सं)। नालंदा जिले के भगवान विगहा गांव से किशोर लापता हो गया इसके खोज के लिए मां ने नालंदा थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। आज पंद्रह दिन बित जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। दर्ज की गई आवेदन में बताया गया की ओट पंचायत के भगवान विगहा गांव से किशोर मंटू बिते चौदह जून को बाजार गया था जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां खोजबीन करने लगी और नालंदा थाना पुलिस को सूचना दी पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद किशोर पंद्रह दिन से लापता है उसकु मां पूत्र की वियोग में दर दर की खाक छान रही है । पूत्र की खोज के लिए दुखियारी मां ने रेलवे स्टेशनों से लेकर बाजार के चौक चौराहों पर फोटो के साथ इस्तमाल भी चिपका दिया है। फिर किशोर का सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस भी अंधेरे में हाथ पांव मार रही है।थकहार कर महिला ने नालंदा के आरक्षी अधीक्षक और मिडिया से गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद