नालंदा में निलगाय की आतंक किसान परेशान बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। इन दिनों नालंदा के हर इलाकों में किसानों को नीलगाय के आतंक से जूझना पड़ रहा है। झूंडों में आकर नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गर्मी के कारण किसान रखवाली करने में मुस्तैद नहीं रह पा रहे हैं। बेरथु, फुल्लीपर, मुसाढ़ी, मकरौत, कराय, परसुराय, डियावां समेत कई गांवों के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हैं। फसलें बर्बाद हो रहीह है। किसान दीपक कुमार, संजय कुमार, मोहन सिंह, राजेन्द्र महतो, अरुण महतो व अन्य ने बताया कि मक्का, मूंग, प्याज व हरी सब्जी नीलगाय नष्ट कर रही है। एक साथ 15 से 30 नीलगाय खेतों में आ जाते हैं। इससे फसलों की बर्बादी भी होती है। इसके लिए जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया। लेकिन, कोई पहल नहीं हुई। किसानों ने कई बार इसे खंधा से खदेड़ा। बावजूद अगले दिन खेतों में आ जाते हैं।नीलगायों का आतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान भगवान भरोसे खेती करने को मजबूर हैं। किसान रणजी प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे खेत की रखवाली संभव नहीं है। सरकार और प्रशासन को किसान हित में ठोस कदम उठाना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद