नशे के चंगुल में फंसे रही है युवा पीढ़ी बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। देश के भविष्य की नींव हमारी युवा पीढ़ी ही है। आज सैकड़ों युवा नशे की चंगुल में फंसते जा रहे हैं। शराबबंदी के बाद से चरस, ब्राउन शुगर का कारोबार बढ़ने लगा है। आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं। यह हमारे समाज के लिए युवा पीढ़ियों के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। हिलसा के दर्जनों युवा मुख्यधारा से भटकते जा रहे हैं।गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि इस तहर के मीठा जहर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। समाजसेवी सौरभ कुमार ने कहा कि ब्राउन शुगर का सेवन करना मौत को दावत देना है। डॉ. गौरव कुमार सत्यार्थी ने कहा कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों पर भी नकेल कसनी होगी। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि इस तरह के लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। इस संबंध में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सूचना देने की अपील की है। ताकि, उनपर कार्रवाई की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद