नालंदा में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत बिहारशरीफ 30 जून (हि.सं)। नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या नियंत्रण के स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। परिवार नियोजन दिवस मौके पर 27 जून से 10 जुलाई तक सभी प्रखंडों में दंपति संपर्क अभियान चलाने के साथ ही अन्य गतिविधियां करायी जा रही है। ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय थीम पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनेगा। वहीं योग्य दम्पतियों को उनके इच्छा के अनुसार सेवाएं व सुविधाएं दी जाएंगी।एसीएमओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म व मीडिया चैनलों से भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही आमजन में जागरूकता लाने के लिए ई-रिक्शा (सारथी) के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में पांच दिन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि लोग परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के उपयोग के साथ ही इससे होने वाले लाभ हानि को अच्छे तरीके से जान सकें। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद