बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड के बनौली गांव से जय शंकर राज ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड के बनौली गांव निवासी फुल कुमारी देवी ,पति स्वर्गीय राजनाथ पासी को लगभग 10 वर्षों से विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग 10 वर्ष पहले ही इनके पति राजनाथ पासी की मृत्यु हो जाने के कारण इनकी हालत दयनीय हो गई थी। किसी तरह 4 बच्चों का भरण पोषण कर पाती है उसके बाद इन्होंने प्रखंड मुख्यालय चेनारी के चक्कर बहुत बार लगायीं पर अभी तक इन्हें कोई पेंशन का लाभ नहीं मिला है
