बगोदर सरिया रोड दोंदलो के पास सोमवार की तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट मे आ जाने एक एक व्यक्ति  की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक की पहचान दोंदलो निवासी हरि महतो 55 वर्ष के रूप मे हुई। बताया जाता है कि मृतक पैदल घर जा रहा था कि बगोदर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अपनी चपेट ले लिया जिससे उसकी मौत  घटनास्थल पर ही हो गई।वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग को लेकर बगोदर सरिया रोड को जाम कर दिया।जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।वहीं घटना की सुचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाय। वही घटना के बाद भाग रहे स्कार्पियो को सरिया पुलिस ने पकड़  लिया है।घटना के बाद परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है

देश में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन शनिवार को किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर माले समर्थित संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा बगोदर ईकाई  के द्वारा  बगोदर के घंघरी स्थित  टोल प्लाजा को तीन घंटों तक फ्री करवा दिया गया।और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान बिल वापस करने की मांग की।मौके पर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक पखवाड़े से किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली में घेरा डालो डेरा डालो का प्रदर्शन कर रहे और मोदी सरकार के कानो जूं तक नहीं रेंग रही है।कानून पास होने के पहले ही अडानी और अबंनी को करोड़ों की पूंजी निवेश करने की सरकार करार कर चुकी है।इसके लिए हरियाणा में गोदाम खुल गई है।और रेलवे लाइन भी बिछाया जा रहा है।वहीं किसानों ने दिल्ली से आह्वान किया था कि देश मे  जितने भी टोल है फ्री किया जाय। इसी के तहत बगोदर  के घंघरी टोल प्लाजा को फ्री कराया गया है। वहीं घंघरी टोल प्लाजा के धर्मवीर ने बताया कि टोल फ्री होने से डेढ लाख रूपये का नुकसान हुआ है।मौके माले के जिला सचिव मनोज भक्त  समेत कई लोग शामिल थे।        

उपायुक्त द्वारा जमुआ प्रखंड अंतर्गत कोल्ड चेन स्टोरेज का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन को लेकर समुचित तैयारी करने का आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही वैक्सीन का वितरण सुनियोजित तरीके से कराने हेतु उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि व्यवस्थित तरीके से कोरोना का टीका लगाया जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने कहा वैक्सीन आने के पश्चात फ्रंटलाइन वर्कस यथा चिकित्सक, सहिया, ANM एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा वैक्सिंग का वितरण एवं टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिन हेतु मिर्जागंज में उचित व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की समुचित व्यवस्था को देखते हुए सभी मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए जिले के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय वैक्सीन सेंटर की कमियों को आंकने का काम भी शुरू हो गया है। जिला स्तर का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि वह अपने यहां मौजूद कोल्ड स्टोरेज और उसके उपकरणों की तुरंत मरम्मत कराएं जिससे कि वैक्सीन डेवलप होने के बाद उसका इस्तेमाल हेतु उपयोग की जा सके। कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिए सही व्यवस्था होने और कोल्ड स्टोरेज का कामकाज सुचारू होना, कोरोना के टीके के जिले भर में वितरण हेतु बहुत जरूरी कदम है। इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने और कोल्ड चेन के हैंडलिंग और प्रबंधन के लिए मेडीकल स्टाफ को जरुरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर टास्क फ़ोर्स का गठन कर कामकाज का देखरेख सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करते हुए MPW, ANM एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियो को प्रशिक्षण दिया जाय।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निदेश के आलोक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, गिरिडीह द्वारा पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निदेशानुसार ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गिरिडीह जिले के वृद्घ, निर्धन, गरीबों असहाय लोगों को मुफ़्त में कम्बल का वितरण किया जाना है। गिरिडीह जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे वृद्धों, दिव्यांगों, भूमिहीनों, बंधुआ मजदूरों से मुक्त कराए गए लोगों एवं भिक्षुकों को मुफ्त कंबल वितरण हेतु जिले भर के कुल 388 पंचायतों/वार्डो  में कुल 68,350 अदद कम्बल आपूर्ति करने हेतु आदेश निर्गत किया गया है। इस आलोक में आपूर्तिकर्ता को नगर पालिका, गिरिडीह एवं सभी प्रखंडों में कंबल आवंटित कर कंबल आपूर्ति करने का निदेश दिया गया है गिरिडीह जिले के कुल 388 पंचायतों में कुल 68,350 अदद कम्बल का वितरण किया जाना है। नगर पालिका गिरिडीह के 30 वार्डों में 2640, गिरिडीह प्रखंड के 40 पंचायतों में 7040, बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों में 4400, गांडेय प्रखंड के 26 पंचायतों में 4576, पीरटांड़ प्रखंड के 17 पंचायतों में 2992, डुमरी प्रखंड के 37 पंचायतों में 6512, बगोदर प्रखंड के 22 पंचायतों में 3872, सरिया प्रखंड के 23 पंचायतों में 4048, बिरनी प्रखंड के 28 पंचायतों में 4928, धनवार प्रखंड के 39 पंचायतों में 6864, जमुआ प्रखंड के 42 पंचायतों में 7392, देवरी प्रखंड के 27 पंचायतों में 4752, तिसरी प्रखंड के 15 पंचायतों में 2640, गांवा प्रखंड के 17 पंचायतों में 2992, अंचलाधिकारी गिरिडीह द्वारा 30 पंचायतों में 2640 तथा सामाजिक सुरक्षा कार्यालय गिरिडीह को 62 कंबलों का वितरण किया जाना है।

पीरटांड़:- पीरटांड़ में जंगली हाथियों बीती रात जमकर उत्पात मचाया है। जिससे पीरटांड़ के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। जंगली हाथियों के झुंड ने   पालगंज,महडूडीह आदि गांवों में स्थित खलिहानों में जमकर उत्पात मचाते हुए खलियान में रखे भारी मात्रा में धान चट करते हुए धान को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार  पालगंज में रामकृपाल राय के खलिहान में रखे धान ,महदुडीह में दिलीप पांडेय के खलिहान में  रखे धान, अभय सिंह व दिलीप पांडेय  के खलिहान में   धान को बरबाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी बहुत ही खतरनाक है तथा हाथी के आगमन से पीरटां के इन जंगली क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है । इधर घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कोलेश्वर दास, पूर्व वार्ड सदस्य ग्रीष्म भक्त सहित अन्य गणमान्य लोग  उक्त खलियान में पहुंचकर भुक्तभोगीयों को विभागीय सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।  वहीं वन विभाग द्वारा पहुचे कर्मियों ने भी नुकसान का जायजा लेते हुए यथा शीघ्र मुआवजा दिलवाने की बात कही।

इसरी बाजार स्थित पीएनडी जैन हाई स्कूल के सभागार में शुक्रवार को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर सहित एन सी सी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह एनसीसी पदाधिकारी सुनील कुमार जैन उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पूर्णता बंद नहीं किया जा सकता परंतु इसका उपयोग कम किया जा सकता है तथा सही दिशा में इसके प्रबंधन पर जोर दिया जाए तो इसके दुष्परिणाम से भी बचा जा सकता है तथा आने वाले पीढ़ी को इसके दुष्परिणाम से बचाया जा सकता है। सेमिनार को संबोधित करते हुए सेमिनार आयोजक सह विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने कहा कि प्लास्टिक कैंसर का कारक है इसलिए इसलिए प्लास्टिक से बने वस्तुओं का कम से कम उपयोग  में लाना चाहिए तथा इसके पुनर्चक्रण हेतु डंपिंग जोन में  व्यवस्थित रूप से भेजना चाहिए। इस दौरान एनसीसी केडेटस रोहित कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार एवं अभिषेक कुमार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर अपना विचार रखा।  वही विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ,सदानंद प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, माधुरी कुमारी, देवेश कुमार देव ,सुब्रत सामंता, दयानंद कुमार ,सुजीत कुमार इत्यादि ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर अपने विचार रखते हुए प्लास्टिक उपयोग को भविष्य के लिए खतरनाक बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने श्री देव के इस महत्वपूर्ण सेमिनार कार्यक्रम आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।  इस अवसर पर श्री देव्  के नेतृत्व में  विद्यार्थियों  के बीच  स्वच्छ्ता बिषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता  का भी आयोजन किया गया जिसमें  सफल होने वाले प्रतिभागियों को 15 दिसंबर को पुरस्कार दिया जाएगा।  

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा ढोलचांची बड़का पत्थर जंगल में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव महुआ पेड़ में लटकता मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना स्थल पर लोगों की भीड लग गई। मृतक की पहचान बनपुरा निवासी गणेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कोलेश्वर सिंह उर्फ कारू सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।घटना के बाबत मृतक के पिता गणेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मेरा बेटा शौच के लिए जंगल गया था कुछ घंटों के बाद गांव के ही रामचंद्र महतो ने बताया कि आपका बेटा का शव जंगल में महुआ पेड पर लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही बदहवास  हम लोग जंगल गये। जहां महुआ पेड़ पर मेरा बेटा का शव लटका हुआ था ।उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था 5 दिन पूर्व जमीन में पोवल रखने वाला माचा बनाने को लेकर विवाद हुआ था और जान मारने की धमकी भी दी थी। मेरे बेटे को उन्हीं लोगों ने मारपीट कर हत्या कर शव को महुआ पेड़ में लटका दिया होगा।वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या है कि हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा।   

घाघरा इंटर सांइस काॅलेज बगोदर के छात्रों ने मासिक शुल्क माफ करने को लेकर  काॅलेज परिसर में बुधवार से अनिश्चित कालीन  आमरण अनशन पर बैठ गये है।अमरण अनशन पर राम कुमार पाण्डेय अनुज कुमार शेखर कुमार फैजान अंसारी पप्पू कुमार अवेश अंसारी प्रेम कुमार  अपने मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हडताल पर बैठ गये है।अनशन पर बैठे छात्रों ने कहा कोविड 19 काल में हमलोगों की आर्थिक स्थित अच्छी नही है।जिसके कारण मासिक शुल्क  देने में  असमर्थ है।शुल्क माफ करने को लेकर बिते 3 दिसम्बर को प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिये थे।जिसके बाद मंगलवार को हमलोग एक दिवसीय धरना दिये।जिसके बाद भी कोई पहल नहीं  होने पर बुधवार से अनिश्चित आमरण अनशन पर बैठ गये।जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं होगी अनशन जारी रहेगा।अनशन पर बैठे छात्रों के साथ शमीम अंसारी चंदन महतो आनंद कुमार अशोक कुमार संगीता कुमारी समेत दर्जनों छात्र बैठे थे।  

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय, गिरिडीह के तत्वावधान में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया  जा रहा है ।   इन कलाकारों द्वारा जिले के प्रखंडों के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय भाषा में  नुक्कड़-नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को कोविड़-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 अवगत कराया जा रहा है।  बुधवार को को कला संगम, आइना व अन्य नुक्कड दलों सहित अन्य सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट-बाजार व अन्य जगहों पर में गीत-नाट्य के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना व अपने परिवार व अन्य लोगों का बचाव कैसे करें। साथ ही  मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़-नाटक की आकर्षक प्रस्तुति कर मतदाताओं को मतदान के महत्वों को अवगत कराया गया। गीत -नाट्य के माध्यम से कलाकारों ने 18 वर्ष उम्र के युवाओं को मतदान में भाग लेने हेतु मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित  किया /   

झारखण्ड राज्य से दिनेश रजक ,धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बालू घाटों से बालू उठाव की अनुमति देने और घाटों की नीलामी करने की मांग को लेकर बुधवार को गिरिडीह में भाजपाइयों द्वारा   हेमंत सरकार के  बिरुद्ध  विरोध प्रदर्शन किया गया।  इस दौरान भाजपाइयों ने ट्रैक्टर के साथ सड़क पर उत्तर कर विरोध प्रदर्शन  किया गया।   इस दौरान जिले सभी सभी प्रखंडों से आये भाजपा कार्यकर्त्ता ो भाजपा के कई बड़े नेताओ ने इस कार्यकर्म में भाग लिया।  ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..