उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय, गिरिडीह के तत्वावधान में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया  जा रहा है ।   इन कलाकारों द्वारा जिले के प्रखंडों के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय भाषा में  नुक्कड़-नाटक का आयोजन कर ग्रामीणों को कोविड़-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 अवगत कराया जा रहा है।  बुधवार को को कला संगम, आइना व अन्य नुक्कड दलों सहित अन्य सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट-बाजार व अन्य जगहों पर में गीत-नाट्य के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना व अपने परिवार व अन्य लोगों का बचाव कैसे करें। साथ ही  मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़-नाटक की आकर्षक प्रस्तुति कर मतदाताओं को मतदान के महत्वों को अवगत कराया गया। गीत -नाट्य के माध्यम से कलाकारों ने 18 वर्ष उम्र के युवाओं को मतदान में भाग लेने हेतु मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित  किया /