गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा ढोलचांची बड़का पत्थर जंगल में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव महुआ पेड़ में लटकता मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना स्थल पर लोगों की भीड लग गई। मृतक की पहचान बनपुरा निवासी गणेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कोलेश्वर सिंह उर्फ कारू सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।घटना के बाबत मृतक के पिता गणेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मेरा बेटा शौच के लिए जंगल गया था कुछ घंटों के बाद गांव के ही रामचंद्र महतो ने बताया कि आपका बेटा का शव जंगल में महुआ पेड पर लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही बदहवास  हम लोग जंगल गये। जहां महुआ पेड़ पर मेरा बेटा का शव लटका हुआ था ।उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था 5 दिन पूर्व जमीन में पोवल रखने वाला माचा बनाने को लेकर विवाद हुआ था और जान मारने की धमकी भी दी थी। मेरे बेटे को उन्हीं लोगों ने मारपीट कर हत्या कर शव को महुआ पेड़ में लटका दिया होगा।वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या है कि हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा।