झारखण्ड राज्य से दिनेश रजक ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डुमरी के जीतकुंडी गांव में बीते 25 सितम्बर को झुंड से बिछड़े हाथी द्वारा घायल हुए  महिला को पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के पश्चात  बुधवार को डुमरी स्थित वन क्षेत्र कार्यालय में सहायक वन संरक्षक सह प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी राजीव रंजन तथा डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने संयुक्त रुप से उक्त महिला को नब्बे हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

झारखण्ड राज्य से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ मंझलाडीह में  बाइक सवार तीन अपराधियो ने मंगलवार की रात्रि  आभूषण व्यवसायी संजय सोनी से मारपीट कर जवरात समेत नकदी  लूट ली। अपराधियों को एक बैग छीन लिये।जिसमें सोना चांदी के ज्वेलर्स थे।लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसाई के ऊपर बंदूक के बट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  बगोदर पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन बरामद किया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

नए कृषि बिल को वापस  लेने की मांग को लेकर सम्पूर्ण भारत के  किसानों ने 08 दिसंबर 2020 को भारत बंद का ऐलान किया है । उसी संबंध में झामुमो के केंद्रीय कमिटी द्वारा  इस भारत बंद को समर्थन करने व बन्द को सफल बनाने हेतु सभी झामुमो जिला समितियों को निर्देश दिया गया है ।  गिरिडीह में झामुमो जिला समिति सभी घटक दलों जैसे कांग्रेस एवं राजद के साथ मिलकर इस संबंध में आज झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और प्रेस मीडिया के माध्यम से जनता से इस बन्द को सफल बनाने की अपील की ।  प्रेस को संबोधित करते हुए  गिरिडीह के माननीय विधायक  श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बिल प्रत्यक्ष रूप से तो किसानों के खिलाफ दिखता है लेकिन यह बिल भारत की जनता के खिलाफ भी है जहां कृषि उत्पादों के मूल्य का निर्धारण पर पूरी तरह कॉरपोरेट घरानों के कब्जा हो जाएगा और जनता कॉर्पोरेट घरानो द्वारा तय किये हुए ऊंची खाद्य पदार्थो के कीमत चुकाने में असमर्थ हो जाएंगे । इसलिए इस बिल के विरोध में आवाज सिर्फ किसान ही नही बल्कि सामान्य जनता को भी उठाने चाहिए । जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्रीय कमिटी के निर्देशों तथा कई राजनीतिक दलों एवं गैर राजनीतिक दलों के समर्थन का हवाला देते हुए गिरीडीह के सभी दुकानदारों,  शहरी व ग्रामीण जनता से इस बन्द को समर्थन करने व इसे सफल बनाने हेतु जनता से सकारात्मक पहल की अपील की । मौके पर गिरिडीह के माननीय विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा गांडेय के माननीय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य प्रमिला मेहरा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा , सतीश केडिया, , राजद के साथीगण, भैरो वर्मा, बुलंद अख्तर, सईद अख्तर, रॉकी सिंह, गोपाल शर्मा, शाहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

गिरीडीह :-झालसा रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा प्रखंड के कल्हाबार पंचायत सचिवालय,जामतारा पंचायत सचिवालय एवं चैनपुर में चलंत लोक अदालत सह न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उपरोक्त स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एडीथ होरो बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ रवि भूषण प्रसाद प्रमुख यशोदा देवी सीआई जितेन्द्र प्रसाद पैनल अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार लाल व रवीन्द्र कुमार सिन्हा सहायक ताबिस जहुर डुमरी थाना के एसआई जैना बालमुचू पीएलवी केदार महतो,मोहन राम,रूबी कुमारी व प्रेमचंद महतो चैनपुर मुखिया रामप्रसाद महतो कल्हाबार के पूर्व मुखिया अमित सिन्हा सहित संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कल्हाबार पंचायत से 57 आवेदन,जामतारा पंचायत से 21 आवेदन एवं चैनपुर पंचायत से 116 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।कोरोना संक्रमण के गाइडलाइंस के कारण आवेदकों ने अपने आवेदनों को स्वयं ही एक बक्से में डाला।न्यायिक दंडाधिकारी ने उपस्थित लोगों को चलंत लोक अदालत के बारे में बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराना लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है।कहा कि लोक अदालत में ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर समाधान पा सकते हैं साथ ही सरकारी कार्यालयों में लंबित पड़े आवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए आवेदक अपनी शिकायत कर सकते हैं।कहा कि न्याय आपके द्वार का तात्पर्य ही है कि आपको आपके घर तक हम न्याय की व्यवस्था उपलब्ध करा सके। दौरान कई समस्याओं का तत्काल हल किया गया

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी पुल के पास गेंहू लदे खडी ट्रक में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई।आग लगने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई।आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सअनि रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।और रोड निर्माण कार्य में लगा डीबीएल कम्पनी के पानी टेंकलोरी से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों व पुलिस के तत्परता से गेहूं जलने बच गया परंतु ट्रक का केविन व इंजन जल गया।बताया जाता है कि ट्रक में  गेहूं लादकर बक्सर से धनबाद जा रहे थे कि झरी पुल के पास ट्रक खडी करके ड्रवर और खलासी खाने खाने के लिए गये।इसी दौरान ट्रक के इंजन में आग लहकने लगा।जिस पर स्थानीय ग्रामीणों की नजर पडी।और लोगों ने आग बुझाने प्रयास किया और आग पर काबू पाया ।       

गिरिडीह जिले के  बगोदर प्रखंड के पोखरिया के  मलेशिया में 5 माह से फंसे तीन में से दो प्रवासी मजदूरों की हुई वतन वापसी हो गई। एक प्रवासी मजदूर मलेशिया में अभी भी फंसा है।वतन वापसी हुए मजदूरों में निर्मल महतो व चिंतामणि महतो शामिल है।जबकि लाल किशुन महतो की वतन वापसी नही हुई है।वतन वापसी होने पर इन दोनों मजदूरों व इनके  परिजनों में उत्साह है। बताते चले कि  पोखरिया के 3 प्रवासी  मजदूर पिछले साल ही रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया गए हुए थे।जहां  वीजा अवधि समाप्त होने पर तीनों को मलेशिया जेल में बंद कर दिया गया था।मलेशिया से लौटे मजदूरों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि इंडिया के किसी भी कोने में मजदूरी कर लेंगे पर अब कभी भी मलेशिया नहीं जाएंगे।दोनों ने बताया कि वे निजी खर्च से वापस लौटे हैं।मजदूरों ने बताया कि कैंप जेल में उनलोगों के साथ मारपीट भी की जाती थी, साथ ही समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था।इधर वतन वापसी हुए दोनों प्रवासी मजदूरों से बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह मिलकर हालचाल लिया

आज दिनांक 05.12.2020 को उपायुक्त द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग व कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा गई। निकट भविष्य में वैक्सीन की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने किए जा रहे सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की तथा कोविड-19 से आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। उपायुक्त द्वारा कोल्ड चेन मैनेजमेंट, डाटा बेस संधारण तथा वैक्सीनेटर के डाटा बेस संधारण आदि तथा अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों के संधारण की समीक्षा की ग्यी तथा सिविल सर्जन को इससे संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोल्ड चेन मैनेजमेंट को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार द्वारा वैक्सीन के भंडारण (स्टोरेज) और वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) से जुड़ीं तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। इसके लिए पीएचसी स्तर पर भंडारण के लिए शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) की व्यवस्था की जा रही है ताकि वैक्सीन को एक नियत तापमान पर संरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि कोल्ड चेन मैनेजमेंट हेतु भवन, बिजली एवं मैन पावर की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि वैक्सीन आने के पश्चात सुनियोजित तरीके से कोविड-19 का टीका लगाया जा सकें तथा आवशयकतानुसार MPW की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही कोल्ड चेन प्वॉइंट हैंडलर एवं वैक्सीनेटर की नियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए जिले के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय वैक्सीन सेंटर की कमियों को आंकने का काम भी शुरू हो गया है। जिला स्तर का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि वह अपने यहां मौजूद कोल्ड स्टोरेज और उसके उपकरणों की तुरंत मरम्मत कराएं जिससे कि वैक्सीन डेवलप होने के बाद उसका इस्तेमाल हेतु उपयोग की जा सके।  

लापरवाह चिकित्सक को डुमरी एस डी एम्  ने लगाई फटकार।  धरना में बैठे लोगो एवं  डुमरी एस डी एम् के बीच  हुई वार्ता।  चिकित्स्क पर करवाई की आश्वासन पर धरना से उठे लोग। इस खबर के साथ  मै  हूँ  दिनेश।      धरना पर बैठे लोगों की बात को सुनने के लिए डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां लोगों की शिकायत सुनते हुए डुमरी के रेफरल अस्पताल के चिकित्सक जितेंद्र को  चिकित्सा के प्रति लापरवाही न बरतने का हिदायत देते हुए कसकर फटकार लगाया वही धरना पर बैठे मृत नवजात के दादा भोला साव पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी भाजयुमो के सुरेंद्र साहू ने चिकित्सक के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम को एक आवेदन सौंपा है जिसमें एसडीएम ने विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

झारखण्ड राज्य से दिनेश ,धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि डुमरी रेफरल अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत होने की बात प्रकाश में आई है।  जिसे देखते हुए मृत नवजात के परिजन सहित लक्ष्मण टुंडा पंचायत की पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू डुमरी रेफरल अस्पताल के गेट में ही मृत बच्चे को लेकर धरना में बैठ गए है   तथा लापरवाह चिकित्सक पर कानूनी एवं डुमरी रेफरल अस्पताल के चिकित्सीय व्यवस्था की सुधार को लेकर मांग कर रहे हैं ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

डुमरी से दिनेश । अज्ञात वाहन के चपेट में आने से ससुर की मौत, दामाद घायल ।घटना निमियाघाट की । डुमरी :-  निमियाघाट थाना के सामने आज्ञात वाहन   के चपेट में आ जाने से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा  घायल हो गया। घटना की सूचना पर निमियाघाट पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया है तथा घायल को इलाज हेतु डुमरी रेफरल असप्ताल भेज दिया।  घटना सोमवार की  शाम 6:45 बजे घटित हुई ।बताया जाता है आज्ञात वाहन औऱ बाइक दोनों एक दिशा इसरी बाज़ार से धनबाद की ओर जा रहा था लेकिन निमियाघाट  थाना के कुछ दूरी पर बाइक चालक अनियत्रित हो कर सड़क पर गिर गया , पीछे से आ रहा आज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए भागने में सफल रहा।  मृतक का पहचान चंद्रनाथ पांडेय पिता सूर्य किशोर पांडेय ग्राम खानोडीह थाना बाघमारा जिला धनबाद के रूप में हुई है वही घायल का नाम मुरारी पांडेय पिता अलकु पांडेय जो बोकारो के निवासी है। दोनों रिस्ते में ससुर दामाद बताया जा रहा है जो दोनों एक ही बाइक से  कोडरमा जिले के डोमचाच में एक शादी समारोह में शामिल हो कर खानोडीह लौट रहे थे कि निमियाघाट में यह दुर्घटना हुई । फिलहाल घटना की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार निमियाघाट थाना पहुच गए है वही पुलिस  शव को पोस्टमार्डम भेजने की तैयारी करने  में लगी हुई है।