देश में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन शनिवार को किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर माले समर्थित संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा बगोदर ईकाई  के द्वारा  बगोदर के घंघरी स्थित  टोल प्लाजा को तीन घंटों तक फ्री करवा दिया गया।और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान बिल वापस करने की मांग की।मौके पर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक पखवाड़े से किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली में घेरा डालो डेरा डालो का प्रदर्शन कर रहे और मोदी सरकार के कानो जूं तक नहीं रेंग रही है।कानून पास होने के पहले ही अडानी और अबंनी को करोड़ों की पूंजी निवेश करने की सरकार करार कर चुकी है।इसके लिए हरियाणा में गोदाम खुल गई है।और रेलवे लाइन भी बिछाया जा रहा है।वहीं किसानों ने दिल्ली से आह्वान किया था कि देश मे  जितने भी टोल है फ्री किया जाय। इसी के तहत बगोदर  के घंघरी टोल प्लाजा को फ्री कराया गया है। वहीं घंघरी टोल प्लाजा के धर्मवीर ने बताया कि टोल फ्री होने से डेढ लाख रूपये का नुकसान हुआ है।मौके माले के जिला सचिव मनोज भक्त  समेत कई लोग शामिल थे।