जोहार साथियों,झारखण्ड मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। आईटीबीपी द्वारा खेल कोटा के आधार पर कांस्टेबल के कुल 51 पद पर रिक्तियाँ निकाली गई है। 18 से 23 वर्ष तक के महिला व पुरुष उम्मीवार,जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो ,वो इस पद पर आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ताओं का चयन प्रक्रिया प्रलेखीकरण,शारारिक मानक परिक्षण व विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के आधार पर तीन चरण में पूरी की जाएगी। चयनित व्यक्तियों का मासिक वेतनमान 21,700 से 61,100 रूपए निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति इस पद के लिए 26 अगस्त 2020 से पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए रखी गई है एवं महिला उम्मीदवारों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं की गई है। आवेदनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है। तो शेरोताओं ,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाय। साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने बाकि दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
दोस्तों,शिक्षक रामबोध कुमार के द्वारा इतिहास विषय में जानेंगे भारत आने वाले महत्वपूर्ण यात्रियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी । तो जल्दी से क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें आज की कड़ी। साथ ही अपने दोस्तों के साथ इस ज्ञानवर्धक कड़ी को साझा करना ना भूलें ।
झारखण्ड राज्य से नेहा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉकडाउन के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी बंद होने के कारण पैड और आयरन की गोलियाँ नहीं मिल पा रही है। इसकी जानकारी अब कहा से मिलेगी ?
झारखण्ड राज्य के राँची ज़िला से तानिया कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आँगनबाड़ी केंद्र से आयरन की गोली मिलती थी लेकिन आंगनबाड़ी होने के कारण न तो पैड मिल रहा न ही आयरन की गोलियाँ।
नमस्कार जोहार दोस्तों ,झारखण्ड मोबाइल वाणी ले कर आया हैं रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन महिलाओं के लिए हैं जो रांची स्थित डी बी एस कैरियर सोल्यूशन से जुड़कर ऑफिस रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य करने की इच्छा रखती हैं। स्नातक पास वैसी महिलाएं जिन्हे इस क्षेत्र में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव प्राप्त हो वे इस पते पर जाकर इस पद के लिए होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कंपनी का पता हैं : डी बी एस कैरियर सोल्यूशन्स, हरमू अरगोड़ा बाईपास रोड पर स्थित तृष्णा रेस्तरां के बगल में दूसरी मंजिल पर, रांची झारखण्ड ।साक्षात्कार में इस पद के लिए चुने गए व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के आधार पर मासिक 9,000 से 10,000 रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक महिलाएं ऑफिस का नंबर 9430302148 या 9471708039 पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो शेरोताओं ,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाय। साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने बाकि दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार जोहार श्रोताओं, झारखण्ड मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार।यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो भारतीय वायु सेना द्वारा निकाली गयी 256 ग्रुप-A (फ्लाइंग ब्रांच/ GD)पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और जी डी के पद पर कुल 256 रिक्तियां निकाली हैं।वेतनमान नियमानुसार रहेगा, वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक या स्नातकोत्तर पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु फ्लाइंग ब्रांच के लिए 0 से 24 वर्ष के बीच , जीडी के लिए 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए 250 रूपए निर्धारित किया गया है।इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा।आवेदनकर्ताओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, प्रैक्टिस टेस्ट और AFSB साक्षात्कार के आधार पर किया जायगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है https://indianairforce.nic.in/ .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14-07-2020 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
• स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइलाइंस जारी कर की अपील • संक्रमण की रोकथाम संबंधी सावधानियों को नज़रअंदाज़ करना घातक पटना, 26 जून: कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत एहतियात बरते जाने की जरूरत है. सावधानी से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन कर इसकी रोकथाम की जा सकती है. कोविड 19 संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है. कई जगहों में लोग नियमों की अनदेखी कर रहें हैं जो पूरे समुदाय के लिए खतरा है. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, ने कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन की है, जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 विशेष वचनों या प्रतिज्ञाओं के पालन करने की अपील की गयी है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 8800984861 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
सोशल मीडिया पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को 10,000 रुपए स्कॉलरशिप दिए जाने का दावा किया जा रहा है. साथ में यह भी कहा है कि सरकार ने ये फैसला कोरोना संक्रमण के चलते लिया है. सरकार इस राशि से छात्रों का प्रोत्साहन बनाएं रखना चाहती है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
