नमस्कार जोहार श्रोताओं, झारखण्ड मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार।यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो भारतीय वायु सेना द्वारा निकाली गयी 256 ग्रुप-A (फ्लाइंग ब्रांच/ GD)पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और जी डी के पद पर कुल 256 रिक्तियां निकाली हैं।वेतनमान नियमानुसार रहेगा, वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक या स्नातकोत्तर पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु फ्लाइंग ब्रांच के लिए 0 से 24 वर्ष के बीच , जीडी के लिए 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्ग के लिए 250 रूपए निर्धारित किया गया है।इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा।आवेदनकर्ताओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, प्रैक्टिस टेस्ट और AFSB साक्षात्कार के आधार पर किया जायगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है https://indianairforce.nic.in/ .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14-07-2020 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
