नमस्कार जोहार दोस्तों ,झारखण्ड मोबाइल वाणी ले कर आया हैं रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन महिलाओं के लिए हैं जो रांची स्थित डी बी एस कैरियर सोल्यूशन से जुड़कर ऑफिस रिसेप्शनिस्ट  के पद पर कार्य करने की इच्छा रखती हैं।  स्नातक पास वैसी महिलाएं जिन्हे इस क्षेत्र में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव प्राप्त हो वे इस पते पर जाकर इस पद के लिए होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कंपनी का पता हैं : डी बी एस कैरियर सोल्यूशन्स, हरमू अरगोड़ा बाईपास रोड पर स्थित तृष्णा रेस्तरां के बगल में दूसरी मंजिल पर, रांची झारखण्ड ।साक्षात्कार में इस पद  के लिए चुने गए व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के आधार पर मासिक 9,000 से 10,000 रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक महिलाएं  ऑफिस का  नंबर  9430302148 या 9471708039  पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  तो  शेरोताओं ,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाय। साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने बाकि दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !