प्रखंड स्तर पर मिनी सचिवालय बन जाने से विकास की गति तेज होगी -एस के उपाध्याय

व्यवसायी के पुत्र की मौत पर शोक व्यक्त

साठ प्लस उम्र वालों का कोविड 19 टीकाकरण आरंभ

मोबाइल वाणी बोकारो क्लब की मासिक बैठक स्थगित

मोबइल वाणी बोकारो क्लब की बैठक आज पेटरवार में की जायेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तेज रफ़्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ जाने से दो महिला सहित तीन लोगगंभीर रूप से घायल हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को आजसू पार्टी की एक बैठक हुई। इस बैठक में सदस्यता प्रभारी ने दिया सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हरिद्धार पहुँचा आपके द्धार के तहत हर-हर गंगे हर घर गंगे कार्यक्रम के तहत 27 घरों के लोगों को गायत्री परिवार की ओर से कुंभ स्नान एवं देव स्थापना की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने सुखदेव स्वर्णकार जी से साक्षात्कार लिया। जिसमें सुखदेव स्वर्णकार जानकारी दी, कि मुखिया को शिक्षित और सरल स्वाभाव का होना चाहिए।अगर मुखिया शिक्षित हुआ तो उसे इस बात का ज्ञान होगा की पंचायत के विकास के लिए उसे क्या कार्य करने हैं।अगर पंचायत में कोई समस्या आती है,तो इसे कैसे सुलझाया जा सकता है इसके लिए वह सही निर्णय ले सकता है।इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा आयोजित होती है जिसमें ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों की भागीदारी होनी चाहिए।ग्रामीणों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गाँव के विकास के लिए क्या योजना बनाई जा रही है।अगर ग्रामीण इस सभा में कोई सुझाव देते हैं,तो उस पर भी अम्ल भी किया जाना चाहिए .

झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने समाजसेवी मदन लाल महतो से साक्षात्कार लिया। जिसमें मदन लाल महतो ने जानकारी दी, कि किसी भी पंचायत के विकास के लिए यह आवश्यक है की वहाँ का मुखिया शिक्षित समझदार और युवा हो।मुखिया ऐसा हो जिसमें कार्यों को पुर्ण करने क्षमता हो। उसका स्वभाव एक समाजसेवी की तरह होना चाहिए। ऐसा मुखिया ही गाँव का और ग्रामीणों का विकास कर सकता है।मुखिया को ग्राम सभा जरूर करवानी चाहिए।ग्राम सभा में अगर सभी ग्रामीणों की सहमति से किसी योजना पर विचार-विमर्श कर उसका क्रियान्वयन किया जाये,तो पंचायत का विकास बेहतर तौर पर होगा।