झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने समाजसेवी मदन लाल महतो से साक्षात्कार लिया। जिसमें मदन लाल महतो ने जानकारी दी, कि किसी भी पंचायत के विकास के लिए यह आवश्यक है की वहाँ का मुखिया शिक्षित समझदार और युवा हो।मुखिया ऐसा हो जिसमें कार्यों को पुर्ण करने क्षमता हो। उसका स्वभाव एक समाजसेवी की तरह होना चाहिए। ऐसा मुखिया ही गाँव का और ग्रामीणों का विकास कर सकता है।मुखिया को ग्राम सभा जरूर करवानी चाहिए।ग्राम सभा में अगर सभी ग्रामीणों की सहमति से किसी योजना पर विचार-विमर्श कर उसका क्रियान्वयन किया जाये,तो पंचायत का विकास बेहतर तौर पर होगा।