झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने सुखदेव स्वर्णकार जी से साक्षात्कार लिया। जिसमें सुखदेव स्वर्णकार जानकारी दी, कि मुखिया को शिक्षित और सरल स्वाभाव का होना चाहिए।अगर मुखिया शिक्षित हुआ तो उसे इस बात का ज्ञान होगा की पंचायत के विकास के लिए उसे क्या कार्य करने हैं।अगर पंचायत में कोई समस्या आती है,तो इसे कैसे सुलझाया जा सकता है इसके लिए वह सही निर्णय ले सकता है।इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा आयोजित होती है जिसमें ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों की भागीदारी होनी चाहिए।ग्रामीणों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गाँव के विकास के लिए क्या योजना बनाई जा रही है।अगर ग्रामीण इस सभा में कोई सुझाव देते हैं,तो उस पर भी अम्ल भी किया जाना चाहिए .