नावाडीह थाना अंतर्गत बिरनी पंचायत के बरमसिया जंगल के समीप शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी जैनामोड़ के कर्मी कुंदन कुमार सिंह से बैग में रखे एक लाख 4 हजार 203 रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने रिवाल्वर की बट से सिर पर मारकर कुंदन को लहुलूहान कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चंद्रपुरा में आदिवासी विकास मंच के बैनर तले समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। स्थानीय जेहरा स्थान से शुरू हुआ जुलूस सिदो-कान्हू चौक से मुख्य मार्ग होते हुए बिरसा मार्केट पहुंचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चंदनकियारी परिसर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकृति लगातार कोई बड़ी घटना का संकेत दे रही है। इसका दुष्परिणाम भी अब दिखने लगा है। भूगर्भ जल का स्तर गिर रहा है। इससे जल के साथ ऑक्सीजन संकट का खतरा मंडरा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चास वास्तु विहार प्रोजेक्ट वन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रगति शंकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सभ्यता व संस्कृति समृद्ध है। तीज-त्योहार देश की सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुर-ताल व धुनों की करगली में शुक्रवार को छटा बिखरी। यहां के ऑफिसर्स क्लब में कोयलांचल सारेगामापा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। ऑडिशन में 100 प्रतिभागियों ने भाग लेकर गायिकी की प्रतिभा दिखाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बोकारो थर्मल स्थित स्कूल संस्था में अभिषा की तरफ से शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक पौधा लगाए गए। मौके पर स्कूल की प्राचार्य नमिता सिन्हा ने संस्था अभिषा को बधाई देते हुए कहा कि संस्था का यह पहल काफी सराहनीय है। पेड़-पौधा जलवायु के लिए अच्छा होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद महिलाओं का समूह भी बनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के नावाडीह से निर्मल महतो ने बताते है कि नावाडीह प्रखंड के कोदवाडी स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को भलमारा आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई। पूनम देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का अनुशासन में रहना शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। समूह के सभी सदस्यों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। समूह महिलाओं को स्वावालंबी बनने में वरदान साबित हो रहा हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि आर्थिक रुप से सुदृढ़ होने पर भी समाज व परिवार का समुचित विकास संभव हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान को कई योजनाएं चला रही हैं। उसका भरपूर लाभ उठाने का काम करें। कार्यक्रम में 14 महिला ग्रुप को बनाकर एक ग्राम संगठन बनाया गया है, जिसमें सावित्री देवी को अध्यक्ष, बबली कुमारी सचिव, लीला कुमारी कोषाध्यक्ष व अंजू देवी को लेखपाल बनाया गया है। मौके पर मुखिया देवानंद महतो, रंजू मंडल, पुष्पा कुमारी, देवंती देवी, लीलावती देवी सरोजनी देवी, हीरामनी देवी, बसंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट में शीघ्र ही कोनार नदी से जलापूर्ति कराई जाएगी। यह आश्वासन सूबे के जल संसाधन सह पेयजल-स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस ने दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटसो में मंगलवार को दूसरी व तीसरे कक्षा के बच्चों को पोशाक एवं जूते का वितरण किया गया। मुखिया कुंती देवी ने शिक्षा के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को भी दायित्व का बोध कराया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से कैलाश महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्हे विकलांग पेंशन योजना के तहत पैसा करीब फ़रवरी व मार्च में ही मिला है। इसके लिए कई बार जन सभा केंद्र एवं नावाडीह प्रखंड कार्यलय में शिकायत किये। लेकिन अबतक कोई कार्यवाही नहीं की गई।अतः अधिकारी से यह निवेदन करते हैं कि इस समस्या पर ध्यान दी जाए और जल्द से जल्द योजना का लाभ दिया जाए।