कैलाश गिरी,बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बोकारो जिला में गौ विकास पालन विभाग द्वारा 2015-2016 में चंद्रपुरा प्रखंड के अन्तर्गत पंचायतो के किसानों को गौ पालन के लिए सरकार द्वारा गाय नहीं दी गई जबकि सरकार द्वारा गौ पालन के लिए 50 % सब्सिडी की दर से दिया जाना है,इसमें विभाग की उदासीनता एवं लापरवाही देखने को मिल रही है। चंद्रपुरा प्रखंड के अन्तर्गत कई पंचायत में एक भी गाय किसानों को पालन के लिए नहीं दी गई,विभाग के आलाधिकारी द्वारा पपलो पंचायत में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे गौ पालन के लिए ग्यारह गाय देनी की बात कही गई लेकिन विभाग द्वारा किसानों को बेवकूफ बनाया गया,उन्हें गाय नही दिया गया,जिससे पता चलता है कि विभाग लूटने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन की,इसमें विभाग की काफी उदासीनता और लापरवाही नजर आ रही है जबकि सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि बी.पी.एल.परिवार के किसानों को 50 % सब्सिडी की दर से रोजगार हेतु गौ पालन के लिए गाय दिए जायेंगे।

प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि झारखण्ड भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा असंगठित मजदूरों का निबंधन जरुरी है। राज्य में अब तक 80 हज़ार असंगठित मजदूरों का निबंधन हो चूका है।जबकि 5 लाख 25 हज़ार झारखण्ड भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े मजदूरों का निबंधन जरुरी है। मजदूर अब ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। निबंधित मजदूरों के बीच 1,535 साईकिल, 6,145 सिलाई मशीन एवं 1,376 को छात्रवृति की राशि दी जा चूँकि है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 5 लाख 50 हज़ार बेरोजगारों का निबंधन हो चूका है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के बच्चों को 750 रुपये से लेकर 5 हज़ार रुपये तक प्रति वर्ष छात्रवृति मिलने का भी प्रावधान है।इतना ही नहीं बल्कि निबंधित मजदूरों को बीमा का भी लाभ मिलेगा।

जिला बोकारो,प्रखण्ड चन्द्रपुर से कैलाश गिरी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सरकारी विद्यालयों में दिनों-दिन शिक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है । सरकारी अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों नहीं पढ़ते है इसलिए इनका कहना है कि जबतक जन-प्रतिनिधि हो या उसके अधिकारी,पंचायत के मुखिया हो या विधायक अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला नहीं करेंगे तबतक पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा । यहाँ नियम बनाया गया है की स्कूलों का शिलान्याश,भवन निर्माण और उद्घाटन मुखिया और विधायक का कर्तव्य में आता है । इनका कहना है की जब प्रतिनिधि अपने बच्चो को सरकारी विद्यालयों में नहीं पढ़ाते है तो वैसे स्थिति में सरकार को सख्त कानून बनाकर के निर्देश देना चाहिए, कि वैसे जन-प्रतिनिधियों के द्वारा किये गए उद्घाटन, शिलान्याश या किताब का वितरण किसी भी प्रकार के सरकारी कार्य मान्य नहीं होगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नरेश महतो,बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि शराब बंदी से होगी समाज का विकास।झारखण्ड में शराब का सेवन करना गैरकानूनी नहीं है लेकिन नशे में वाहन चलाना खतरनाक ही नहीं अपराध भी है। झारखण्ड,बिहार तो नहीं की शराब बंदी का तत्काल ऐलान कर दिया जाये। शराब केवल स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक नहीं बल्कि वह पैसा तो बर्बाद तो करता ही है साथ ही परिवार और समाज को भी परेशानी में डालता है.सड़क दुर्घटना भी एक बड़ा कारण है नशे का सेवन करना और वाहन भी चलाना।शासन-प्रशासन को इस विषय पर गम्भीरता से सोचना होगा।

जिला बोकारो चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बीते दिन चंद्रपुरा प्रखंड के पनियों पंचायत फतेपुर कोरकोट्टा निवासी मोहन महतो की धर्म पत्नी संजोती देवी की बज्रपात के कारण हुई मौत की घटना का खबर बोकारो मोबाइल मिडिया द्वारा चलाया गया था। जिसे प्रखंड से लेकर जिला अधिकारी को अविलंब सुचना मिल गई जिसके फलस्वरूप मृत संजोती देवी के परिजनों को आपदा प्रबंधक राहत कोष से बोकारो जिले के उपायुक्त रायमहिमापत रे ,चंद्रपुरा बीडियो मनोज कुमार,प्रमुख अनीता गुप्ता,उपप्रमुख अनिल कुमार महतो,बनियो पंचायत मुखिया गोपाल महतो की उपस्थिति में घटित घटना के दूसरे दिन ही 4 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस कार्य को लेकर पंचायत एवम प्रखंड स्तर नियुक्त उपयुक्त रायमहिमापत रे प्रशंसा का पात्र बने।