जिला बोकारो,प्रखण्ड चन्द्रपुर से कैलाशगिरि जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की झारखण्ड पारा शिक्षक महासंघ के द्वारा पढ़ाई बन्द किये जाने से शिक्षा व्यवस्था में काफी गिरावट आयी है।सारे पारा शिक्षकों के हड़ताल में चले जाने से शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गयी है।लेकिन झारखण्ड सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।जबकि सरकार को पारा शिक्षको के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।लेकिन हमारे शिक्षा मंत्री एवम मुख्य मंत्री इस विषय पर विशेष पहल नहीं कर रहे है जिस कारण पढ़ाई चौपट हो चुकी है।कुछ शिक्षकों के ही भरोसे स्कूल व्यवस्था चल रही है।स्कूलों में अधिकांश शिक्षक मध्याह्न भोजन की देख-रेख ही करते रहते है।इस वजह से भी शिक्षा व्यवस्था में गिरावट आयी है।
Transcript Unavailable.
बोकारो,चंद्रपुर से उमेश प्रसाद जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नाबालिक लड़कियों की शादी नही होनी चाहिए,नाबालिक में शादी होने से उनके शारीरिक बनावट ख़राब हो जाता है और वे तरह-तरह के बीमारी से ग्रसित हो जाते है,इसलिए सभी को यह समझना चाहिए कि लड़कियों को कम से कम 18 साल के बाद ही शादी करना चाहिए ताकि उनका समझदारी बढ़ सके और सोचने का क्षमता विकास हो सके।
बोकारो चंद्रपुरा से सुलोचना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कर्मा पूजा पर आधारित एक लोक गीत प्रस्तुत कर रही हैं
Transcript Unavailable.
बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जरीडीह प्रखंड अन्तर्गत चिलगड्डा में स्थित आशा बिहार अस्पताल व अस्पताल के संस्था,पी.सी व सोसाइटी का 22वाँ स्थापना दिवस बढ़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया, इसका उद्घाटन थाना के पदाधिकारी आनंद कुमार झा ने किया, इस अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ भवानी प्रसाद साहू ने कहा कि ये अस्पताल यहाँ के लोगो के लिए एक वरदान है,तथा अन्य क्षेत्र के लोग भी यहाँ आकर अपना ईलाज कराते है,इस बीच मुखिया,उपमुखिया,विधायक प्रतिनिधि,भाजपा नेता,एवं अन्य लोग इस समारोह में शामिल थे,
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चंद्रपुरा,बोकारो से नरेश जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि स्मार्ट कार्ड नही मिलने से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है,चंद्रपुरा प्रखण्ड स्थित तारानारी पंचायत की सहदेव महतो बताते है कि आठ महीने पूर्व से ही स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी थी। परंतु सरकारी अधिकारियो की लापरवाही के चलते आज तक इस क्षेत्र में स्मार्ट कार्ड नही बन पाया है,जिसके कारण पंचायत में सैंकड़ो परिवार में इलाज हेतु सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा नही मिल पा रही है। चंद्रपुरा पंचायत स्थित सहीद तिलका मांझी मेमोरियल अस्पताल में आम जनता के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी सुविधा नही है, ना डॉक्टर का पता होता है और न ही दावा का, इसलिए इस क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप व्याप्त है।
जिला बोकारो,प्रखंड चन्द्रपुरा से नरेश महतो जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की झारखण्ड राज्य एक ऐसा राज्य है जहाँ शिक्षक नियुक्ति पंचवर्षीय योजना बन कर रह गयी है। झारखण्ड राज्य के नव उत्क्रमित विद्यालयों में शिक्षको की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ हुए पांच वर्ष से अधिक हो गया है लेकिन अभी तक मामला अधर में लटका हुआ है । चंद्रपुरा स्थित कर्मा टाँड़ पंचायत के मुरली महतो बताते है की उनके उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मात्र तीन,चार बच्चे ही पहुंचते है रशोईया खाना बनाती है खाना घर लेकर चली जाती है । इस स्कूल के पूर्व अध्यक्ष चिरंजीवी महतो ने कहा की तीन,चार महीनों से इस स्कूल में मात्र तीन,चार बच्चे ही पहुंचते है शिक्षक के अभाव में पढ़ाई नहीं होती है । शिक्षको की नियुक्ति नहीं हो सकी है जिसके चलते विद्यालयों को शिक्षक नहीं मिल सके है नतीजन राज्य के सैकड़ो विद्यालयों के हजारो छात्र-छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इसलिए सरकार से अनुरोध है की झारखण्ड के नव उत्क्रमित विद्यालयों में शिक्षको की नियुक्ति जल्द से जल्द कराये ताकि बच्चो का भविष्य सुधर सके ।
