सांप काटने से महिला की मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता देव नारायण ने चंद्रपुरा प्रखंड के तुरीयो पंचायत निवासी जो भावी मुखिया प्रत्याशी भी हैं, दुखन महतो से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया का यह कर्त्वय होना चाहिए की वो अपने पंचायत के विकास के लिए सभी जनता को निष्पक्ष हो कर मदद करे। जनता की सभी समस्याओं में उनके साथ रह कर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें।इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर मैं जनता की सहमति से मुखिया पद के लिए चयनित हुआ तो, जनता की सहमति से गाँव में जिस भी क्षेत्र में कार्य करने की जरुरत होगी। वहाँ कार्य सर्वसम्मति से किया जायेगा।गरीबों के उत्थान के साथ ही सभी योजनाओं का लाभ सब तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। बेरमो कोयलांचल की गोद में बसा तुरीयो पंचायत ग्रामीणों के विकास में बहुत मददगार हो सकता है। इस क्षेत्र में भी कार्य कर ग्रामीणों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा

सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न

बेरमो कोयलांचल की गोद में बसा अधिकांश गांव पेयजल की समस्या से जूझते रहते हैं अभी गर्मी शुरू ही हुई है की पानी की किल्लत भी शुरू हो गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के झुमरा पहाड के तलहटी में बसा रेडियम गांव के पास घुमावदार मोड़ में एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिला व 6 पुरुष शामिल हैं। गाड़ी में 15 से 20 लोग सवार थे। सभी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा के अम्बाटोला से झुमरा पहाड के रास्ते रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटीझरना सांडी एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। यह घटना सोमवार को दिन के लगभग डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना पाकर झुमरा पहाड सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमाडेंट एम दोलन मितिय तथा स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजवाया। जहां दो घायलों के नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।     

बेरमो विधायक ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

बोकारो के चंद्रपुरा ब्लॉक से देवनारायण जी बता रहे हैं कि चंद्रपुरा के दुगडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाई जा रही छाई ट्रांसपोर्टिंग के कारण लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है।

राजा बेड़ा में डोभा निर्माण का कार्य अधूरा

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता देव नारायण ने मुखिया पद के भावी प्रत्याशी भुवनेश्वर शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी मुखिया की जिम्मेदारी होती है की अपने पंचायत की जनता के सुःख-दुःख में शामिल हो। उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए समाधान का प्रयास करना। इसके साथ ही पंचायत में किसी तरह के विकास कार्य करने हो तो जनता के जरूरत अनुरूप उस कार्य को पूरा करना।मुखिया को निष्पक्षता के साथ सभी जनता की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए।अगर जनता के सहयोग से मुखिया पद के लिए चयनित हुआ तो,सभी वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों को सुचित कर ग्राम सभा का आयोजन करवाने के बाद ही सभी लोगों की सहमति के बाद ही पंचायत के विकास कार्यों का निर्णय लिया जायेगा।इसके साथ ही ग्राम सभा में ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।गाँव की समस्या के समाधान के लिए हमेशा से ही प्रयास किया है। जब मुखिया पद की जिम्मेदारी मिलेगी तो,मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का निराकरण करना ही होगा

नमामि गंगे के तहत हुई तुरीयो में कार्यक्रम