यूं तो वर्षों पहले से ही गुंजरडीह पंचायत के गुंजरडीह गांव में स्वास्थ विभाग द्वारा उप केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसे स्वास्थ्य एवं वैलनेस सेंटर का नाम से परिवर्तित कर दिया गया है। यहाँ लगातार ही कई मौतें हो रही हैं। इसके साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण होने पर क्या दवा लेना है और कैसे इन सब बातों की भी कोई जानकारी नहीं है। लोगों को चकित्सा सुविधा के अभाव में अपनी जान गँवानी पड़ रही है
निवर्तमान मुखिया बासुदेव महतो के आकास्मिक निधन से गाँव डूबा शोक में। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना जाँच शिविर का आयोजन मात्र 58 लोगों का लिया जा सका सैंपल। ग्रामीणों में जागरूकता और रूचि के अभाव के कारण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल नहीं रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एस आर यू के पूर्व ठेकेदार की मौत शोक में डूबा इलाका
चंद्रपुरा प्रखंड के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन से सभी में हैं शोक की लहर। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
झारखंड कुर्मी महासभा का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न
पीएम आवास योजना का मामला चंद्रपुरा प्रखंड में हो रही है अनियमितताएं।सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का खामियाजा कब तक भुगतेंगे लाभुक
घोड़ा मोरा तालाब को अतिक्रमण करने की कोशिश से तालाब छोटी होती जा रही है। गाँव के ही एक व्यक्ति ने तालाब का अतिक्रमण कर मकान निर्माण का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
होली के उपरान्त चैत्र मास के आरम्भ होने के साथ ही सम्पूर्ण झारखंड में सरहुल पूजा की शुरुआत हो जाती है सरहुल पूजा में नये फल फूल का प्रसाद ग्राम देवता को समर्पित किया जाता है यह पर्व सामान्यतः आदिवासी गैर आदिवासी परंपरा गत तरीके से मनाते हैं यह पर्व विशुद्ध रूप से प्रकृति की पूजा है और यह झारखंड राज्य का महत्वपूर्ण पर्व है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड में कोयला चोरी रोकने के वास्ते प्रबंधन ने सीसीएल गार्ड सीआईएसफ तथा झारखंड होमगार्ड के जवानों को तैनात किए गए हैं कोयला चोरी रोकने के वास्ते त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है बावजूद भी कोयले की चोरी निरंतर जारी है यह समय-समय पर छापामारी से बरामद कोयले से कोयले की चोरी प्रमाणित होती रही है बावजूद भी कोयले की चोरी थम नहीं रही है लगता है त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में कहीं छेद है सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड को चुपचाप लूटो की संज्ञा दी जाती है और यह कहावत सी सी एल की ढोरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर शत प्रतिशत चरितार्थ हो रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
