बेहतर साफ-सफाई और पोषण , नौनिहालों का भविष्य हो रौशन पटना/ 30 जुलाई- राज्य मेंअत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ का कहर छाया हुआ है। यह समय अपने साथ मच्छरों की तादाद के साथ दूषित जल और उनके द्वारा होने वाले कई प्रकार की संक्रामक बीमारियाँ भी घर में लाता है. मलेरिया भी उनमें से हीं एक है और इससे सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को होता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों के मुक़ाबले कम होती है। पहले से हीं कोविड के कारण काफी आतंक का माहौल है उपर से बारिश के मौसम ने माताओं की चिंता बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर और बढ़ा दी है। सरकार अपनी तरफ से कोरोना और बाढ़ दोनों से मुस्तैदी से जूझ रहा है साथ हीं हमारे द्वारा बरती गईं सावधानियाँ और जागरूकता हमें और हमारे बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रख सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
- अगर आपको अब तक कोई बीमारी नहीं हुई तो जरूरी नहीं की आगे न हो - शहर के साथ-साथ गांव और कस्बों से भी आ रहे हैं नये-नये मामले - सावधानी और नियमों का पालन कर अपने साथ रखें दूसरों का ख्याल शहर के साथ-साथ आज गांव और कस्बों से भी कोरोना संक्रमण के नये-नये मामले सामने निकल कर आ रहे हैं। सरकार के दिशानिर्देशों का सही से पालन नहीं करना और संक्रमण को लेकर असावधानी लगातार चिंता बढ़ा रही है। नये मामलों में वहां से भी संक्रमित सामने आ रहे हैं, जहां इसकी संभावना कम थी। एक व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से शहर, राज्य और राष्ट्र जुड़ा है। इसलिए अगर एक व्यक्ति भी नियमों की अनदेखी करता है तो उसका प्रभाव काफी बड़े स्तर पर हो सकता है. ऑडियो पर क्लिक कर जरूर सुने यह महत्वपूर्ण जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
Transcript Unavailable.
जिला-जमुई,प्रखंड-सिकंदरा,बिहार से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहती है कि टूटते परिवारों को बचाने की जरुरत है, समाज में कई धाराएँ साथ-साथ चलती है आज के दौर में कॉर्पोरेटर कल्चर के साथ प. संस्कृति का काफी प्रभाव दिखता है लेकिन ये अपने साथ कई खामियों को लेकर आयी है इनमे से सबसे बड़ी खामी परिवार व समाज का टूटना है , अखबारों में आये दिन भाई-भाई,पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे है ये रोग धीरे-धीरे समाज के हर हिस्से में घुस गया है सामाजिकता नाम की चीज़ खत्म होते जा रही है इस कारण आपसी भाई-चारा भी खत्म होते जा रहा है इसका सबसे बड़ा कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था में आया बदलाव भी है, बच्चों को नैतिक-शिक्षा का पार्ट नहीं पढ़ाया जा रहा है कोई भी बात सुनने और समझने को तैयार नहीं है।
जिला-जमुई,प्रखंड-सिकंदरा,बिहार से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहती है कि वर्तमान में दुनिया के किसी भी कोने में नारी सुरक्षित नहीं है,हमारे समाज में अक्सर महिलाओं के साथ हिंसात्मक ख़बरें आते रहती है ये एक चिंता का विषय है महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को आगे आना होगा,कड़े कानून बनाने होंगे,समाज को भी जागरूक होना होगा हमारा भारत देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है विश्व के सभी देश संयुक्त अधिवेशन बुलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई करें विश्व में कई समाज मातृ प्रधान समाज रहा है महिलाओं को शस्कत करने में ऐसे समाज का महत्वपूर्ण भूमिका रही है सरकार कानून बनाकर महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षित माहौल बनाए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
