कमलेश जयसवाल,बोकारो के कसमार प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि सूखे की अाशंका से किसान भयभीत।कसमार प्रखंड क्षेत्र मे पिछले कई दिनो से बारिश नही हुई है।पिछले कई दिनो से बादल तो उमड़ते है पर संतोषजनक एवं अाशानुरूप बारिश नही होने एवं प्रचंड गर्मी की वजह से धान की बिचड़े गर्मी से पीले होने लगे है। अनियमित बारिश से किसान चिंतित एवं भयभीत होने लगे है क्योकी विगत वर्ष भी सूखे का नुकसान किसान को छेलना पड़ा था परंतु अगर इस बार भी ऐसा मौसम रहा तो किसानो को तबाह कर देगा साथ ही इनका कहना है की मानसून पर अधारित खेती किसी जुए से कम नही होती।दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800097458 पर.

Transcript Unavailable.

शिवनारायण महतो, बोकारो के जरीडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है मनरेगा। सरकार द्वारा चलाई गई योजना का जो हश्र हुअा करता है उसी का एक ज्वलंत उदाहरण है मनरेगा।निःसंदेह मनरेगा बहुत ही कारगर अधिनियम है,इसे सरकार ने जनहित एवं ग्रामीन विकास के लिए महात्मा गांधी के नाम पर चालू किया है।यदि मनरेगा बेईमानी और भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ी होती तो यह गरीब ग्रामीणो के लिए बहुत उपयोगी साबित होती लेकिन जहां भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया हो वहां तो कुछ कहा ही नही जा सकता क्योकी बेईमानी और भ्रष्टाचार की वजह से जन प्रतिनिधि,अधिकारी व बिचौलिए मालामाल हो रहे है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेके बिना गरीब ग्रामीणो को मनरेगा योजना का उचित लाभ नही मिल पाएगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कसमार से कमलेश जैसवाल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम में अपने मांगो को लेकर शामिल होने कसमार से रांची रवाना हुए तमाम संयोजिका,रसोइया,ग्राम शिक्षा समिति एवं प्रबंध समिति के अध्यक्षगन , इनके प्रमुख मांगो में उचित मानदेय व समय पर बैंक अकाउंट के द्वारा मासिक भुगतान,स्थायीकरण करने की मांग ,रात्रि प्रहरी की मांग , सरकारी दर पर आधारित मजदूरी भुगतान की मांग आदि है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोमिया से राज कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गोमिया क्षेत्र के अंतर्गत आई.एल थाना के खमरा गांव में आई.एल थाना प्रभारी के नेतृतव में सशक्तबलो ने तिन अवैध चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 25 किलो महुआ एवं 10 किलो अवैध शराब जब्त किया गया और शराब विक्रेता पीछे के दरवाजे से फरार हो गए, थाना प्रभारी ने बताया की इस थाना क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी अवैध शराब की चुलाई एवं बिक्री नहीं करने दिया जायेगा।

Transcript Unavailable.