गोमिया से राज कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गोमिया क्षेत्र के अंतर्गत आई.एल थाना के खमरा गांव में आई.एल थाना प्रभारी के नेतृतव में सशक्तबलो ने तिन अवैध चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 25 किलो महुआ एवं 10 किलो अवैध शराब जब्त किया गया और शराब विक्रेता पीछे के दरवाजे से फरार हो गए, थाना प्रभारी ने बताया की इस थाना क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी अवैध शराब की चुलाई एवं बिक्री नहीं करने दिया जायेगा।
