Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नरेश महतो,बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है बैंको के द्वारा होगी मऩरेगा मजदूरो की मजदूरी भुगतान। अब मऩरेगा मजदूरो को पोस्ट आफिस का चक्कर नही लगाना होगा। उक्त जानकारी चंद्रपुरा प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक द्वारा मोबाइल मीडिया को देते हुए कहा की जिन मजदूरो का खाता बैंक मे है इसके लिए निःशुल्क फॉर्म उपलब्ध है जिसमे फार्म के साथ बैंक पासबुक का फोटोकॉपी के साथ जमा कर दें साथ ही वैसे मजदूर जिनका खाता बैंक मे नही है वह अपना खाता अतिशीघ्र खुलवा लें क्योकी सभी मऩरेगा मजदूरो का खाता पोस्ट आफिस से बंद कर दिया जाएगा। बैंक के द्वारा मजदूरो का मजदूरी भुगतान होने से कार्य करने मे सहूलियत मिलेगी।
जिला बोकारो,प्रखंड चंद्रपुरा से नरेश महतो जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की "सैकड़ो अभियान चलाये जाने के बावजूद मनरेगा मजदुर कर रहे पलायन" सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के चलाये जाने के बावजूद चंद्रपुरा प्रखंड के विभिन्नो पंचायत से रोजगार की तलाश में मनरेगा मजदुर पलायन करने पर मजबूर हो रहे है। ऐसे तो प्रखंड कार्यालय से रोज घोषणाएं होती है की मजदूरों का पलायन रोकने के लिए डोभा,कुवाँ,तालाब आदि योजनाएं चलाकर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। परन्तु रोजगार सिर्फ कागज-कलम पर ही चल रही है मनरेगा मजदुर कुंदन टुडू ने कहा की विगद दो माह पूर्व मनरेगा में काम किया हूँ जिसका मजदूरी भुकतान आज तक नहीं हो पाया है मनरेगा से घर-परिवार नहीं चल सकता है इनको ऐसा महसूस हो रहा है
नरेश महतो,बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि वृद्धापेंशन धारियों ने लगायी गुहार।चंद्रपुरा प्रखंड स्थित फतेहपुर के पेंशनभोगियों ने बोकारो मोबाइल मीडिया को बताते हुए कहा की वे 75 वर्ष के वृधा है पर इन्हे 07/04/2012 को वृद्धापेंशन की स्वीकृति दी गयी थी और 17/12/2012 तक पेंशन मिला। परन्तु इसके बाद विगत 3 साल से इनका पेंशन बंद पड़ा है। इनका कहना है कि इन्होने ने वार्ड प्रतिनिधि से लेकर पंचायत प्रतिनिधि,मुखिया,पंचायत सेवक आदि को सुचना दिए परन्तु किसी ने अभी तक कोई पहल नहीं किया है.इसी तरह अन्य लोग भी है जिससे पेंशन की राशि नहीं मिली है.इसके लिए विभागीय अधिकारियो को इसकी जाँच कर इन पेंशनधारियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहल किया जाये ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।
जिला बोकारो से कमलेश जायसवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की आज कोण्डा पंचायत सचिवालय में सुबह के 10 बजे से कोण्डा पंचायत साक्षरता समिति की ओर से एक बैठक रखी गई है जिसमे झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग के सचिव के सत्रांक 37/9-435 साथ 28/4/2016 के आलोक में आगामी 21/7/2016 को आयोजीत होने वाली बुनियादी साक्षरता आकलन जांच परीक्षा में कोण्डा पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए सभी अच्छे से अच्छे निरक्षरो को परीक्षा में शामिल किया जाना है।
नरेश महतो,बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बैंको मे लिंक फेल रहने से ग्राहको की बढ़ती परेशानी।चंद्रपुरा के कई बैंको मे विगत एक सप्ताह से लिंक फेल होने से ग्राहको को काफी परेशानियो से गुजरना पड़ रहा है।वही नररा निवासी ने बताया की उन्हें शादी के लिए पैसे निकासी करनी थी पर लिंक फेल होने के कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऐसे मे ग्राहको का कहना है की बैंक कर्मियो एवं उच्याधिकारियो को इस संबंध मे पहल करना चाहिए ताकि ग्राहको को कठिनायो का सामना न करना पड़े। दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800097458 पर.
