बाराडीह में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जलवायु परिवर्तन आज की तारीख में एक बड़ी चुनौती बन गई है इसी मुद्दे को लेकर कोलकाता में बैठक सह कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें बिहार पश्चिम बंगाल उड़ीसा तथा झारखंड के स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए पेटरवार का एक मजदूर पलायन की भेंट चढ़ा. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला ग्राम निवासी सूरज महतो का पुत्र प्रवासी मजदूर नरेश महतो 39 वर्ष का शव गुजरात के पनौली से गुरुवार के सुबह तीन बजे सदमाकला स्थित पैतृक आवास में पहुंचा. शव पहुँचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके दो पुत्र व एक पुत्री है. उसकी मौत के बाद परिजनों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है. मृतक की पत्नी जमनी देवी रह -रह कर बेहोश हो जा रही थी.  बताया गया कि  विगत 10 दिसंबर को नरेश की मौत एक सड़क हादसे में गुजरात के पनौली में हो गया था. दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की पहल और आर्थिक सहयोग से गुजरात के पनौली में 10 दिसंबर से लावारिस हालत में पड़े मृतक नरेश महतो का शव लाया जा सका. इस संबंध में मृतक की विधवा जमनी देवी ने अपने पति का शव लाने की गुहार दर्जा प्राप्त मंत्री से की थी और जिनके   प्रयास से मृतक का शव सदमाकला लाया गया. परिजनों ने बताया कि हजारीबाग जिला के जमनी जारा गांव के प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति काम करने के लिए एक महीना पूर्व गुजरात के पनौली ले गया था. मृतक नरेश महतो अपनी पत्नी जमनी देवी से कहा था कि छह महीने तक गुजरात में काम कर रूपये कमाने के बाद जल्द ही घर वापस आ जाउंगा. पर यह नियति को मंजूर नहीं था वह सड़क दुर्घटना का शिकार बन गया और उसका शव घर पहुंचा. परिजनों ने यह भी बताया कि उसके साथ कंपनी के सुपर वाइजर की ओर से हमेशा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. घटना की जानकारी पाकर बुधवार की मध्य रात्रि में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद मृतक के सदमाकला स्थित निवास पर परिजनों से मिले और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने हर संभव सहयोग करने की बात भी  कही. शव पहुँचने की सूचना पा कर जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, सदमा कला पंचायत की मुखिया साबित्री देवी के प्रतिनिधि लालदेव महतो, संतोष कुमार महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया.

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको ने गुरुवार को प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों के साथ एक बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पीडीएस दुकानदारों से कहा कि खाद्य सार्वजानिक वितरण एवं उपभोगता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का संचालन उचित ढंग से करें. जानवितरण दुकान के माध्यम से सरकार गरीब गुरबों को मुक्त में अनाज मुहैया करवा रही है उस अनाज का शत- प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें. जन वितरण प्रणाली दुकान का रंग, दुकान के बाहर सूचना पट्ट, सत्तत निगरानी समिति का नाम, कार्ड धरकों की संख्या,अनाज का नाम व मात्रा,की मात्रा अंकित हो. कहा कार्ड में अंकित मृत व्यक्ति का नाम कार्ड से हटाने के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करें. कहा कि बहुत जल्द कार्ड धरकों को जन वितरण के माध्यम से चना दाल की आपूर्ति अनुदानित मूल्य पर की जायेगी. उन्होंने सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धोती साड़ी वितरण करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक राम सहित डीलर उपस्थित थे.

पेटरवार प्रखंड के पेटरवार पंचायत के लिए स्थानीय राजकीय कृत मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो और विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने प्रखंड प्रशासन की ओर से लगाए गए 25 स्टॉल और व्यवस्था का निरीक्षण किया.  इसके पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य रश्मि कुमारी, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. शिविर के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री और विधायक प्रतिनिधि व अन्य जन प्रतिनिधियों ने लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण किया. दर्जा प्राप्त  मंत्री ने कहा कि यह व्यापक और महत्वकांक्षी कार्यक्रम झारखंड सरकार की देन है इसमें सभी को बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए. कार्यक्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है. मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य रश्मि कुमारी, थाना प्रभारी विनय कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, ओम प्रकाश सहगल, संटू सिंह, गोपाल महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

Transcript Unavailable.

एन एच संख्या 23 बोकारो -रामगढ़ पथ पर पेटरवार स्थित सुंदर वन होटल के निकट गुरुवार की रात सात बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद पहुंची पेटरवार पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.