Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नवगठित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति लगातार अपने संगठन का विस्तार करने का कार्य कर रही है इसी क्रम में बेरमो प्रखंड के बेरमो पूर्वी पंचायत समिति का विस्तार किया गया।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के ग्राम चिपुदाग में धनेश्वर कमार के खलिहान में रखे धान व पुंवाल पर आग लग जाने के कारण हजारों की सम्पति जल कर राख हो गया. यह घटना रविवार के अपराह्न चार बजे की है. चिपुदाग निवासी धनेश्वर कमार ने बताया कि एक बचा जलता हुआ लकड़ी का टुकड़ा पुंवाल पर फेंक दिया जिससे खलिहान में आग लग गयी. ग्रामीणों की ओर से आग बुताने का प्रयास किया गया तब तक खलिहान में रखा धान और पुआल जल कर राख हो गया ,    बता दें कि धनेश्वर कमार एक निर्धन व टीवी के बीमारी से ग्रसित है और उनकी बेटी आजीविका के लिए बैंगलोर गई हुई है.

पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के खेल मैदान में रविवार को ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का आयोजन रंगा-रंग कार्यक्रम के साथ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने फीता काटकर और बेटिंग कर संयुक्त रूप से किया. इसके पूर्व टूर्नामेंट समिति की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच दिवा-रात्रि में खेला जाएगा. उद्घाटन सत्र के पहले दिन चार टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के पहला मैच  पेटरवार नाइट राइडर्स और पेटरवार लीजेंड राइडर के बीच  खेला गया. जिसमें पेटरवार लीजेंड राइडर ने 72 रनों से जीत हासिल की.  दूसरा मैच पेटरवार सुपर किंग्स और पेटरवार टाइटंस के बीच खेला गया. जिसमें पेटरवार टाइटंस ने सात विकेट से जीत हासिल की. इस मौके पर आयोजित चेयर गर्ल्स के रंगा-रंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद दर्शक व खिलाडियों ने उठाया. इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंसस रश्मि सेठी, विधायक प्रति निधि रतन महतो, मुमताज अंसारी, बुंडू मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, डॉ कुंदन राज, संजय सिन्हा, श्रीधर महतो, राजू सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, मो. एकराम, धनेश शर्मा, गोपाल महतो, बलदेव महतो, पन्नू जैन, अजय राणा, शंकर गुप्ता, अध्यक्ष संटू सिंह सहित टूर्नामेंट समिति के सदस्य व दर्शक काफी संख्या में उपस्थित थे. जिन्होंने आयोजित कार्यक्रम को काफी सराहना किया. पेटरवार फोटो - उद्घाटन करते सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व अन्य   

Transcript Unavailable.

एन एच संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उतासारा पंचायत स्थित रेड चिल्ली होटल के निकट साइकिल और बाइक सवार के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए.  घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने दोनों घायलों को अपनी वाहन पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीररूप से घायल बाइक चालक विक्रम नायक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. जबकि साइकिल चालक भीम मुंडा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बताया जाता है कि प्रखंड के उतासारा गांव निवासी सह जनवितरण दुकानदार विक्रम नायक (48 वर्ष) अपनी बाइक में सवार होकर पेटरवार से अपने घर जा रहे थे इसी बीच लुकैया गांव निवासी भीम मुंडा (45 वर्ष) साइकिल पर सवार होकर रोंग साइड से चलते हुए पेटरवार बाजार आ रहे थे जिसके कारण बाइक सवार और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए. इस घटना में दोनों के सर पर चोट लगी है. अस्पताल पहुंचकर दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा ने घायलों का हाल चाल जाना.

पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत सचिवालय परिसर में प्रखंड प्रशासन की ओर से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया था. जहां पर  ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. ध्वनि यंत्र के माध्यम से ग्रामीणों को संबंधित स्टॉल के संबंध में रह-रह कर जानकारियां दी जा रही थी. कार्यक्रम में पहुंचे गोमिया विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, आजसू नेता धनुलाल महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए 13 सौ आवेदन जमा किए गए. सीएचसी पेटरवार के स्टॉल पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रफुल्ल महतो ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो के कार्यकर्ता मनोहर मुर्मू, कृष्णा महतो, महानंद मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणों को उनके मांगों से संबंधित स्टॉल पर ले जा रहे थे. वन विभाग की ओर से 380 ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया.

Transcript Unavailable.