Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में 22 दिसंबर को कला- विज्ञान प्रदर्शनी तथा विद्यालय वेबसाइट उद्घाटन समारोह का आयोजन।
Transcript Unavailable.
अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के छात्र छात्राओं ने संगम में लहराया पर्चा और विधालय का नाम रोशन किया।
वाहन रोकने और अभद्र व्यवहार किए जाने पर बोकारो जिला परिषद के चेयरमैन सुनीता देवी ने मंगलवार को पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो के विरुद्ध ऑनलाइन मामला दर्ज करते हुए आवेदन की प्रति पेटरवार थाना प्रभारी को देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. अपने आवेदन में चेयरमैन सुनीता देवी ने कहा है कि गत 18 दिसंबर को पेटरवार के बुंडू पंचायत में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही थी. मैं कार्यक्रम स्थल पर अपराह्न 1:30 बजे पहुंची और सरकार द्वारा दिए जा रहे परिसंपत्तियों का वितरण सभी प्रतिनिधियों के साथ संयुक्तरूप से मेरे द्वारा किया गया. वितरण के पश्चात अन्य प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान देखा गया कि तीन चार कुर्सियों पर कार्यालय कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित नही थे. जिसकी फोटोग्राफ हमारे पास मौजूद है. आवेदन में कहा कि निरीक्षण के दौरान हमारे साथ न तो प्रखंड विकास पदाधिकारी थे और न ही अन्य कार्यालय कर्मी. इससे स्पष्ट होता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ -साथ लापरवाही बरती जाती है. आवेदन में कहा कि कुछ देर के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो मिले तो उन्हें बताया गया कि तीन चार कुर्सी में कार्यालय कर्मी उपस्थित नही है. इसी बात पर बीडीओ ने कहा कि आप हमें बोलने वाले कौन होते हैं. तब मेरे साथ रहे लोगों ने बताया कि मैडम जिला परिषद की अध्यक्ष हैं. तभी बीडीओ द्वारा कहा गया कि मैं भी डिप्टी कलेक्टर हूं और किसी अध्यक्ष को नही जानता हूं. चेयरमैन ने कहा कि इस बिंदु पर वरीय पदाधिकारी से बात करती हूं. तब बीडीओ ने कहा कि जहां बोलना है बोल दीजिए मैं किसी से नही डरता हूं. चेयरमैन ने कहा कि इसके बाद हमने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को टेलीफोन के माध्यम से सूचना दे रही थी और यह देखकर बीडीओ भड़क गए. जब मैं अपने वाहन में बैठकर वापस जाने के लिए निकल रही थी तब बीडीओ और एक दो कर्मी हमारी वाहन को रोक दिये और गाली गलौज देने लगे. चेयरमैन ने आवेदन में कहा कि इस बीच जब मैं अपनी वाहन से नीचे उतरी तो बीडीओ ने एफआईआर दर्ज करने की धमकी देते हुए मेरे साथ बदसलूकी करने लगे. जान मारने की भी धमकी दी. चेयरमैन ने इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. इस सन्दर्भ में बीडीओ से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर बार- बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच मुखिया सावित्री देवी और पंचायत समिति सदस्य आशा देवी ने दो -दो सेट स्वेटर का वितरण किया. पंचायत के जाराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 625 में 17 और सरपंच टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 630 में 20 बच्चों के बीच स्वेटर बांटा गया. स्वेटर बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराया गया था मौके पर वार्ड सदस्य आरती देवी व सुनील कुमार, सेविका सुधा बाला देवी व रमणिका देवी, सहायिका मीना देवी व नीरू कुमारी, सहिया पिंकी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ महतो, निरंजन महतो, लालदेव महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बोकारो मेनका नेपेटरवार अंचल अधिकारी के कार्यालय कक्ष में विधानसभा स्तरीय मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता के साथ एक बैठक की. यह बैठक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 34 गोमिया सह अपर समाहर्ता ने मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 के दौरान एक भी मतदाता का नाम छूटना नही चाहिए. इसके लिए अपलोगों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने फॉर्म 6 में नया नाम जोड़ने, फॉर्म 7 में नाम हटाने और फॉर्म 8 में संशोधन करने के संबंध में बताया. उन्होंने कहा कि विभानसभा क्षेत्र में बीएलओ घर - घर जाकर बेहतर कार्य कर रही है. जिसका प्रमाण डुमरी विधानसभा क्षेत्र है जहां पर हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है जिसका सारा श्रेय बीएलओ को जाता है. उन्होंने कहा कि आपसी दुश्मनी के कारण अगर किसी मतदाता का नाम काटा जाता है तो चिन्हित होने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र में कलर फोटो जोड़ने का निर्देश दिया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
बोकारो स्टील प्लांट द्वारा अधिग्रहित भूमि से प्रभावित चास प्रखंड के बीस गांव जिसे उतरी विस्थापित क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग वर्षों से पंचायत बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।इसी मुद्दे को भाजपा नेता ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के समक्ष उठाया है।
Transcript Unavailable.
गरगा बचाओ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आज
