Transcript Unavailable.
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में गोमिया प्रखंड अन्तर्गत धवैया पंचायत की पूर्व मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. आजसू पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक डॉ महतो ने माला पहनाकर व आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किए. जो कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए उनमें देवनाथ किस्कू, कमलेश किस्कू, महेश किस्कू, मंगल हंसदा, जयनाथ टुडू, सुजीत कुमार, टुमन लाल प्रसाद, सोनाराम मांझी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.
झारखंड सरकार की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के मैदान में स्थानीय क्रिकेट समिति की ओर से आयोजित स्व जगरनाथ महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का उद्घाटन फीता काट कर किया. इसके पूर्व मंत्री ने स्व जगरनाथ महतो एवं ललित प्रकाश के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी. मंत्री का स्वागत बुके दे कर किया गया. आज का पहला मैच पेटरवार लीजेंड्स बनाम पेटरवार पावर हाउस के बीच खेला गया. जिसमें पेटरवार पावर हाउस के टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया वहीं बल्लेबाजी करने उतरी पेटरवार लीजेंड्स की टीम ने 12 ओवर में 148 रन बनाए और 149 रनों का लक्ष्य दिया वहीं पेटवार पावर हाउस ने आसानी से मैच जीत लिया. मैच के मैन ऑफ द मैच राजेश कुमार रहे. अंपायर की भूमिका में भोला प्रसाद उनके साथ दिए जितेंद्र कुमार. दूसरा मैच गोला 11 बनाम पेटरवार नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें पेटरवार नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. वही गोला 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 121 रनों का लक्ष्य पेटरवार नाइट राइडर्स को दिया. वहीं पेटरवार नाइट राइडर्स ने लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही. निर्धारित 12 ओवर में सिर्फ 116 रन बना सकी मैच के मैन ऑफ द मैच राजन रहे. मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो व अशोक मुर्मू, मुखिया सावित्री देवी, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, गंगाधर महतो, सत्यम प्रसाद, उदय बेदिया, शौकत अंसारी, हासिम अंसारी, शक्तिधर महतो, मुरलीधर महतो, दीपक वर्मा, मिथुन महतो, कपिल महतो, प्रभाकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
कैबिनेट की बैठक में गोमिया के कर्मठ नेता व दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर पेटरवार के झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस मौके पर योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस उम्मीद और विश्वास से उन्हें यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है उस उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो व्यापार मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश सेठी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, पूर्व उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, गंगाधर महतो, मिथुन कुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
आजसु पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की हुई बैठक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अवकाश प्राप्त शिक्षक तुलसी प्रसाद साहु के देहान्त पर ग्रामीणों ने दुख प्रकट किया है।
