अवकाश प्राप्त शिक्षक तुलसी प्रसाद साहु के देहान्त पर ग्रामीणों ने दुख प्रकट किया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कैबिनेट की बैठक में गोमिया के कर्मठ नेता व दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर पेटरवार के झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस मौके पर योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस उम्मीद और विश्वास से उन्हें यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है उस उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो व्यापार मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश सेठी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, पूर्व उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, गंगाधर महतो, मिथुन कुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के चंद्रपुरा स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को पेटरवार और कसमार प्रखंड के कई कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आजसू में शामिल होने वाले लोगों को विधायक डॉ लंबोदर महतो ने आजसू का पट्टा पहनाकर आजसू पार्टी में शामिल किए.  ईश्वर रजक के नेतृत्व में जिन लोगों ने आजसू का दामन थामा उनमें बसंत कुमार तिवारी, फटिक चंद्र झा, आलोक झा, ओरदाना के प्रेमजीत सिंह, शैलेश झा, गुड्डू मिश्रा, बिनोद नायक, सुफल रविदास, बलराम बैठा, राहुल स्वर्णकार, चन्द्र शेखर नायक, आशीष स्वर्णकार, विकाश प्रजापति, मनोज नायक , गणेश रजक, विष्णु ठाकुर, बिनोद रजक, गौतम झा, सुखेन झा, जब्बार अंसारी, शिबू रजक, पंकज रजक शामिल रहे. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज सहित अन्य उपस्थित थे.

पेटरवार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय में बोकारो जिला झामुमो कमिटी की एक बैठक जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी की अध्यक्षता में की गयी. मंच का संचालन जिला सचिव जयनारायण महतो ने किया. जिला अध्यक्ष श्री मांझी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सदस्यता का कार्य ससमय पूरा करते हुए प्रतिवेदन जमा करें ताकि केंद्रीय कमिटी को ससमय अग्रसर किया जा सके. कहा आगामी 4 फ़रवरी को धनबाद में होने वाले झामुमो की स्थापना दिवस की सफलता के लिए व्यापक तैयारी करना है. अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थिति दर्ज करेंगे. बोकारो नगर के अध्यक्ष मंटु यादव ने कहा कि झामुमो के संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए सभी को सक्रिय होने के लिए उत्तप्रेरित किया. कहा कि धनबाद में 4 फ़रवरी को आयोजित स्थापना दिवस की सफलता के लिए अभियान चला कर कार्यकर्ता व समर्थकों को जागरूक करते हुए ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज करना है. बैठक को केंद्रीय सदस्य हसन जी, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम देवी आदि ने संबोधित किया. मौके पर संगठन की मजबूती के लिए कई प्रस्ताव लाये गए. मौके पर केंद्रीय व जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. दूसरे सत्र में झामुमो प्रखंड कमिटी एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में हुई. जबकि मंच का संचालन प्रखंड सचिव सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो ने किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया. सक्रिय कार्यकर्ता गंगाधर महतो ने प्रखंड स्तर पर  विभिन्न मोर्चा के गठन पर प्रकाश डालते हुए निष्ठा व ईमानदारी से संगठनात्मक कार्यों में आगे आने की अपील किया. इनके अतिरिक्त अन्य कार्य कर्ताओं ने भी संबोधित किया. अन्यान्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर व्यवसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सेठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, घुनु हांसदा, अशोक मुर्मू, दिलीप कुमार हेमब्रम, सहित काफी संख्या में कार्य कर्ता उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.

पेटरवार स्थित मध्य विद्यालय के सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू की अध्यक्षता में इंटर मिडियट कोटि के पंचायत स्तरीय सहायक अध्यापकों हेतु पंचायत प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार की बैठक की गई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू ने कहा कि इस समिति में पंचायत के मुखिया अध्यक्ष एवं  प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सचिव होते है. पंचायत स्तर पर कुल 6 सदस्य समिति में होंगे और इनके माध्यम से ही वर्ष भर सहायक अध्यापकों के द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन और सत्यापन किया जाता है तथा उसके सत्यापन के पश्चात ही उसके वार्षिक मानदेय में 4 फीसदी राशि की वृद्धि की जाती है.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.