जेबीकेएसएस नावाडीह प्रखंड ने किया बूथ कमेटी का विस्तार
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से आकाश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था न होने पर लड़कियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। र्तमान सरकार और सत्ता में बैठे लोग शौचालय बनाने के लिए स्कूलों में लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं , लेकिनर्तमान सरकार और सत्ता में बैठे लोग शौचालय बनाने के लिए स्कूलों में लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं , लेकिन सच्चाई यह है की उनका उपयोग सही से नहीं किया जा रहा है
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मंगलवार को करीब संध्या पांच बजे राज्य के नये मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से रांची में मुलाक़ात की और उन्हें बधाई दी. मुलाक़ात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा
पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में मंगलवार को चक्षु चिकित्सालय पेटरवार की ओर से आये पूज्य श्री आदर्श चन्द्र जी महाराज एवं श्री रितेश शाह कोलकाता संघ के अध्यक्ष क्रीट मेहता एवं अधिकारी गण दाता के सौजन्य से विद्यालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री, फल आदि उपहार के रूप में दिए गए
पेटरवार क्रिकेट समिति के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में जगरनाथ महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन स्टार पेटरवार और भीमा इलेवन जारंगडीह के बीच खेला गया. फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक बबीता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया
भाजपा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पेटरवार के चरगी पंचायत से किया गया. जिसमें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक संदीप कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा शामिल हुए.
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोमिया और पेटरवार प्रखंड में 12 करोड़, 27 लाख, 5 हजार 5 सौ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन 6 सड़कों को सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा- उक्त जानकारी विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दी. विधायक ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और टेंडर की प्रक्रिया में जा चुकी है. कहा कि बहुत ही जल्द उक्त सड़कों का टेंडर कार्य प्रमंडल बोकारो की ओर से निकाला जाएगा .
पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज की देख-रेख में किया गया. प्रशिक्षण शिविर में बताया कि आगामी 10 से 25 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा. जिसमें 10 फरवरी को बुथ डे एवं 25 फरवरी तक डोर -टू -डोर जाकर लोगों को फलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. मौके पर पिरामल फाउंडेशन के साहिल गुप्ता, बीपीएम तपेश्वर सिंह, एमटीएस विजय रजक, ज्ञानी प्रसाद, ज्ञानेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे.
