उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय:साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 10 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा समस्तीपुर स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 28 फरवरी से 03 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 2 मार्च के बाद उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा अब्दुस सत्तार के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन 7-8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 2-3 मार्च को पूरवा हवा भी चल सकती है।वही सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा द्वारा आगामी 28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।जिसमें दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।इस दौरान औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।वही सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वही न्यूतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार सारण,सिवान,गोपालगंज,पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलों में 22 फरवरी के आसपास बूंदा बूंदी होने की संभावना जताई गई है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर ने आगामी 21 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में अगले रविवार तक औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।इस दौरान सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 व दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रह सकता है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्युतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।बताया गया है की सुबह और शाम कनकनी रहने की संभावना जताई गई है।लोगो को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आलू में पाला मारने से किसानों को भारी नुक़सान

ठंड का उतार चढ़ाव जारी है।धूप के बाबजूद शुक्रवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।वही न्यूतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम बताया गया है।इस दौरान करीब 6 किमी प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा के कारण कनकनी दिन भर बरकरार रही।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।हालाकि मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो दिनों तक पछुआ और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में ठंड के कारण एक स्कूली छात्रा को ठंड लगने से बेहोश हो गई । यह घटना मोहनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय माधोपुर में छठी कक्षा की छात्रा अनू कुमारी अचानक अपने स्कूल जाते ही बेहोश हो गई । खबर सुनते ही शिक्षक एवं परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया ।इस आशय की जानकारी देते हुए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय ने बताया कि छात्रा के स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है । जबकि उक्त छात्रा की इलाज जारी है ।

मौसम का उतार चढ़ाव जारी है।करीब तीन दिनों तक धूप के साथ मौसम में बदलाव दिखने के बाद दो दिनों से तापमान में गिरावट जारी है।मंगलवार सुबह से जारी पछिया हवा के साथ कनकनी जारी है।जो बुधवार की दोपहर तक जारी रही।मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड अभी जारी रहने की संभावना है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने आगामी 11 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।हालाकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री व न्यूतम 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस दौरान औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।

शनिवार को ठंढ लगने से फिर तीन छात्राएं बीमार हो गयीं हैं।उन्हें प्रधानाध्यापक ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है।खास बात यह है कि ये छात्राएं उसी विद्यालय की हैं,जिसके दो छात्र दो दिन पहले बीमार हुए थे।अब ठंढ से बीमार होने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। तीन अलग-अलग विद्यालयों से छात्र बीमार हुए हैं।ये सभी विद्यालय एक ही पंचायत में अवस्थित हैं। शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धरनी पट्टी की आरती कुमारी, अनीता कुमारी और साक्षी कुमारी पिता क्रमशः राय ईश्वर महतो,डोमन राय और मनीष कुमार राय बीमार हो गयीं।इनके शरीर में प्रार्थना के समय थरथराहट महसूस हुई। इन्हें शिक्षकों एवं परिजनों ने मोहनपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ शर्मा ने आशंका जताई है कि गंगा नदी के तट पर विद्यालय होने के कारण उन्हें ठंढी हवा का दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा है।बीइओ अजीत कुमार एवं लेखापाल योगेश कुमार ने प्रधानाध्यापक से सावधानी बरतने को कहा है।

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम विभाग ने आगामी 7 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसमें बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 व 5 फरवरी को उतर पश्चिमी बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।इस दौरान तराई व इसके आसपास मैदानी भागों के कुछ स्थानों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।