उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्रायः साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है।इस अवधि में अधिकतम व न्युनतम तापमान दोनों में वृद्धि हो सकती है।जिसके कारण अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री व न्युनतम 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है।हालाकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार में अगले 13 मार्च तक आसमान साफ रहेंगे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए.सत्तार का बताना है की मौसम साफ रहेगा।इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलेगी।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय:साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 10 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूसा के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 3 दिवसीय कृषि मेला में हरियाली नर्सरी मुजफ्फरपुर के स्टॉल पर रंगीन शिमला मिर्च का पौधा बिक रहा है।जिसे खरीदने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ रही थी।रंगीन शिमला मिर्च का तीन रंग पीला,चॉकलेटी व लाल में बिक रहा है।यह शिमला मिर्च एक गमला में आप लगकर इसका उत्पादन कर सकते है।

नमस्कार मै हरिओम शरण और आप सुन रहे हैं मोबाइल वानी पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में जारी अनशन एसडीओ, कुलसचिव व उप कुलसचिव से वार्ता के बाद समाप्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने चार माह के अंदर अनुकंपा की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का दिया आश्वासन चार माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो आवेदकों के साथ मिलकर भाकपा-माले करेगी चरणबद्ध आंदोलन रौशन पूसा, 23 फरवरी 2024 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कार्यरत मृतक पीठासीन अधिकारी शहीद विनोद कुमार राय की मृत्यु बिहार विधानसभा चुनाव के ड्यूटी के दौरान 2020 में हो गई थी। इसके बाद अनुकंपा पर नौकरी के लिए उनके आश्रित दर-दर भटकते रहे लेकिन न तो विश्वविद्यालय और न ही कोई विभाग व अधिकारियों ने सुधि ली। इसके बाद कहीं से कोई सुनवाई नहीं होने के बाद मृतक के आश्रितों ने गुरूवार को डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से सैकड़ों समर्थकों के साथ मार्च निकालकर विश्वविद्यालय परिसर में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा के नजदीक गोलंबर के पास अनशन पर बैठ गए। इस दौरान डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पहली दौर की वार्ता पूसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कुलपति के सचिव, उप-कुलसचिव (स्थापना), बीडीओ, थानाध्यक्ष के साथ हुई। जो विफल रही। इसके बाद शाम में समस्तीपुर एसडीओ अनशन स्थल पर पहुँचें। फिर उक्त लोगों की मौजूदगी में ही वार्ता शुरू हुई। जो सकारात्मक रही। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने चार माह के अंदर अनुकंपा की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर अनशन समाप्त हुआ। आगे वार्ता के उपरांत पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि चार माह के भीतर विनोद कुमार राय के आश्रित मिथिलेश कुमार एवं जितने भी अनुकंपा के आवेदक हैं उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करके नौकरी नहीं दी गई तो भाकपा-माले नियुक्ति की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, किशोर कुमार राय, रामनरेश राय, महेश कुमार, सुरेश कुमार, केदार कुमार, सोनू कुमार, रजनीश कुमार, पंसस ताराचंद मेहता, मंजू देवी, रंजू देवी, किरण देवी, निकिता कुमारी समेत दर्जनों प्रतिनिधि एवं सैकड़ों प्रखंडवासी मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत पूसा से कल्याणपुर मुख्य मार्ग के मघुरापुर टारा पंचायत के टारा हाट की स्थानीय कुछ लोगो ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए कुछ दिनो पूर्व बास बल्ला लगाकर कर घेराबंदी कर दी थी।जिससे हाट में आने वाले व्यापारियों को दुकान लगाने में परेशानी होती थी और हाट सड़क किनारे लगता था।शुक्रवार को सूचना पर कल्याणपुर सीओ कमलेश कुमार व थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने दलबदल के साथ पहुंचकर कर बास बल्ला हटाकर अतिक्रमण किए भुमि को पुलिस बल के मदद से खाली कराया गया है। सीओ ने बताया की बिहार सरकार की सैरात की भूमि है। जिसको घेर दिया गया था।

Transcript Unavailable.

पूसा बाजार के सोना चांदी दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को एक देशी पिस्तौल ,दो कारतूस व एक मोबाइल से साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाशों में अमन कुमार,सन्नी राय शामिल है। दोनों हरपुर महामदा पंचायत के वार्ड 9 का निवासी है।इस संबंध में डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया की बीते 10 अक्टूबर की देर शाम दोनो युवकों ने दुकानदार दीपक साह से पिस्तौल के बल पर प्रत्येक माह रंगदारी देने की मांग की थी।रंगदारी नही देने पर पिता पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष चंद्र कांत गौरी के नेतृत्व में पुलिस ने कारवाई करते हुए महमदा बस स्टैंड से दोनो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को पूसा प्रखंड के उमा पांडे महाविद्यालय पूसा राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान छात्र व छात्राओं ने अपने अपने घर से लायी गयी मिट्टी व चावल कलश में जमा किया। इस दौरान छात्र व छात्राओं को पंच प्रण की शपथ भी दिलायी गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता उमा पांडे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० भावेश कुमार ने किया । संबोधन में प्राचार्य प्रो० भावेश कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है।प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार राम ने कहा कि नागरिकों का कर्तव्य है कि गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण भागीदारी सुनिश्चित करे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया ।मौके पर प्राचार्य डा रंजीत कुमार ,प्रो० चंद्रदेव ठाकुर ,प्राचार्य डॉ वृंदावन लाल जाटव, प्रो० शालिनी कुमारी, लीलावती कुमारी, ममता कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक प्रिया कुमारी, शिवम कुमार, नैना कुमारी,, निधि कुमारी ,अनिशा कुमारी ,आयुषी कुमारी, काजल कुमारी ,रोशनी कुमारी, पूजा कुमारी ,पुष्पा कुमारी, विनीता कुमारी, सरिता कुमारी, रवीना कुमारी ,काजल कुमारी, मनीता कुमारी, नंदनी कुमारी, रितु देवी, नंदनी कुमारी, शांतनु कुमार, शिखा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।