उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय:साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 10 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।