गणित समझ नही आता है।
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सिमरी से मनियारपुर को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल हैं। नेता और अधिकारी की उदासीनता और लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर और बदहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों पर हुए गड्ढे पर हल्के-फुल्के बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती हैं। मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता हैं। मरम्मत के अभाव से सड़कों का हाल बुरा है। गली-मुहल्ले की रोड हो या मुख्य मार्ग सब एक जैसा हैं। प्रखंड क्षेत्र की सडके अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बारिश में पूरी सड़क पानी से भर जाती हैं। जिससे लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत के विषहर स्थान परिसर में सोमवार को जदयू की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि जदयू देश में पहचान की मोहताज नहीं है। पार्टी में नीतीश कुमार स्वच्छ छवि के नेता हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की नीति पर काम करें। प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर नीतीश कुमार की नीतियों से जनता को रुबरु कराये। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मांग प्रदेश के वरीय पदाधिकारियों के पास पहुंचाई जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर । एक ओर प्रखंड क्षेत्र सहित संपूर्ण बिहार भीषण गर्मी और लू के चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर विगत चार दिनों से बिजली की आंख मिचौली लोगों पर कहर बरपा रही है । प्रखंड के लोग विद्युत कटौती से बेहद परेशान और बेबस दिखाई दे रहे हैं । प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गंज में पावर सबस्टेशन बनाया गया है, जहां से अलग-अलग फीडर के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में विद्युत सप्लाई की जाती है । विगत 5 दिनों से विद्युत विभाग द्वारा 5-7 घंटे तक विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे लोग बेहद परेशान और दुखी हैं । स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन में करीब 4+5 घंटे तथा शाम के समय 1-2 घंटे विद्युत कटौती की जाती है, जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को बिना पंखे रहने को मजबूर कर दिया जाता है, आलम यह है कि इस प्रचंड गर्मी में ना घर में रहने में सुकून मिलता है, और ना बाहर में । दूसरी ओर विद्युत कटौती के कारण नल जल योजना तथा पीएचईडी द्वारा होने वाला पानी सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है । समय पर बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है । सबसे अधिक परेशानी शेरपुर फ्रीडम से संबंधित उपभोक्ताओं को हो रही है । इस फीडर के माध्यम से प्रखंड के बालकृष्ण पुर मड़वा, मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर तथा मऊ धनेश्वर उत्तर पंचायत की बड़ी आबादी प्रभावित हुई है । लोगों की माने तो शनिवार को दिन में कई घंटे बिजली कटी रही, यही आलम शुक्रवार को भी देखने को मिला ।लोगों ने बताया कि विद्युत पावर सब स्टेशन में फोन करने पर बार-बार काम चलने का बहाना बनाया जाता है ।
विद्यापति नगर । प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन मैं बने शौचालय की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर एवं अव्यवस्थित होने के कारण इससे बदबू आती रहती है, जिससे पंचायत समिति भवन में आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पंचायत समिति भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आने जाने वाले लोगों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया था, परंतु इसके रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इससे बदबू आती रहती है, जबकि इसी भवन में प्रखंड स्तरीय तमाम प्रशिक्षण, मीटिंग या अन्य प्रकार की बैठकें आयोजित होती रहती है । जब किसी बड़े अधिकारियों के द्वारा कोई मीटिंग की जाती है, तब इसकी विशेष साफ सफाई कराई जाती हैं ।परंतु मीटिंग खत्म होते ही इसकी अव्यवस्था देखने को मिलती हैं जबकि इसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के अलावा कई विभागों से जुड़े कर्मी के कार्यालय हैं, बावजूद इसके व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है ।
विद्यापतिनगर। प्रखंड के बाजिदपुर बाजार में चंदा मामा रेडीमेड के सामने ई स्कूट रेंटल स्टोर एजेंसी का हुआ उद्घाटन उद्घाटन सुरेश चंद्र चौधरी व समस्तीपुर से आए सहारा के जोनल चीफ अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही उद्घाटनकर्ता सुरेश चंद्र चौधरी ने बताया कि देश मे बढ़ते प्रदूषण और महंगे पेट्रोल के दाम को देखते हुए ई स्कूटर का डिमांड बढ़ रहा है। बिहार वासियों की पहली पसंद ई स्कूटर बनती जा रही है। ई स्कूटर में ग्राहकों को तेल भरवाने से मुक्ति मिल जाती है।
Transcript Unavailable.
