विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में बुधवार को पंचायत कर्मियों के स्थानांतरण उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीपीआरओ अमित कुमार ने की। संचालन उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी एवं राजस्व पदाधिकारी सह बीडीओ वागीशा प्रियदर्शी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह बीडीओ ने कहा कि स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। इसके तहत एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर्मियों को स्थानांतरित किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर से पटना पहुंच कर वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता सह एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने डोमिसाइल नीति रद्द करने के विरुद्ध चल रहे धरने को गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन दिया! शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति रद्द करने के विरुद्ध हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेतागण 29 जुन से धरने पर बैठे हैं! धरने का नेतृत्व कर रहे हम (से) के नेता वरुणेश विजय ने बताया कि बिहार से बाहर के लोगों को मौका देने के विरुद्ध बिहारी के अस्मिता के रक्षा के लिए हमलोग धरने पर बैठे हैं! बिहार में बेरोजगारी का आलम यह है कि बिहार से लोग जेनरल बोगी में जानवरों की तरह भरकर दुसरे प्रदेश में रोजगार और जीवन यापन के लिए जाते हैं और नीतीश तेजस्वी की सरकार बिहार के नौकरियां को बंदरबांट कर रहे हैं! खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के संजय कुमार बताते हैं कि नहीं रही मोबाइल वाणी कार्यकर्ता माला कुमारी की माताजी.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.
विद्यापतिनगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली एनएच 122बी के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों एवं कर्मियों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जो बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रही हैं। विगत कई महीनों से प्रारंभ किए गए इस निर्माण कार्य को लेकर निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़क के दोनों और मिट्टी कटी गई है तथा उसके स्थान पर नई मिट्टियां डाली जा रही है, परंतु अधिकांश स्थानों पर पुरानी सड़क से ठीक सटाकर मिट्टी काट ली गई है, परन्तु वहां दोबारा मिट्टी नहीं डाले जाने से आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल से मंडल भाजपा कार्य समिति का गठन किया है। जानकारी देते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने बताया की रामाधार झा, आमोद कुमार सिंह, नरेश महतो, अर्चना देवी, अनुराग चौधरी, मनीष यादव को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार राय को महामंत्री, वरुण कुमार, राकेश झा, राहुल कुशवाहा, चंद्रकला देवी, रेखा देवी, अमृता कुमारी को मंत्री, अजीत शर्मा को कोषाध्यक्ष, कैलाश राय, मुकेश कुमार चौधरी को प्रवक्ता, विपिन कुमार गिरि, कुंदन कुमार झा को मीडिया प्रभारी, राकेश राय को सोशल मीडिया प्रभारी के साथ साथ निशांत कुमार को युवा मोर्चा अध्यक्ष, अबोध सिंह को किसान मोर्चा अध्यक्ष, मो हैदर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, कल्पना देवी महिला मोर्चा, किशन पासवान अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वही कुंदन मल्लिक को महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गणेश भट्ट को सहकारिता प्रकोष्ठ के अलाबे संजय कुमार सिंह, अविनाश भारद्वाज, प्रकाश कुमार सिंह, अमरकांत झा सहित 15 सदस्य बनाए गए है।
