जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता का सामूहिक बैठक, बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला !

सप्ताहिक हाट लगाने को लेकर किया गया बैठक

शादी शुदा महिला भटक कर अंगार थाना के निकट एक गांव में 2 सितम्बर 2020 को चली आई है। महिला अपना नाम लक्ष्मी कुमारी पिता भोला चौपाल ग्राम तेतराई थाना बिथान जिला समस्तीपुर का रहने वाली बता रही है। उसने बताया कि वे अपने ससुराल जो बिथान में है वहां जाने के क्रम में भटक कर उक्त गांव चली आई है। महिला अपने पति का नाम राज चौपाल,और ससुर का नाम हरे राम चौपाल बता रही है। ससुराल के गांव का नाम बरगांव बिथान है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारत सरकार के "फिट इंडिया फ्रीडम रन" के अभियान को मंडल क्रीडा संघ, समस्तीपुर के तत्वाधान में फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार 2 सितंबर को पूर्व मध्य रेल के एससी/एसटी एसोसिएशन, समस्तीपुर मंडल के सदस्यों द्वारा "फिट इंडिया फ्रीडम रन" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल मंत्री शशि रंजन एवं पूर्व मंडल मंत्री लालबाबू राम ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे। अपने कर्मचारियों को शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविङ-19 के संबंध में केन्द्र सरकार/बिहार सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा दौड़/तेज चाल एवं योगा/फिटनेस व्यायाम किया गया। इस आशय की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर, सरस्वतीचंद्र ने प्रेस को दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओ का जनसम्पर्क अभियान तेज़ होता जा रहा है आज इसी बूथ लेवल जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए मोरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लरूआ पंचायत में एक सामुहिक विशाल बैठक का आयोजन शशिधर कुमार की अध्यक्षता में मुकेश राय के दरवाजे पर सम्पन्न हुआ । बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार पार्टी के सभी कार्यकर्ता मोरवा विधानसभा में पार्टी के कर्णधार सह पूर्व 20 सूत्रीय अध्यक्ष भाई जयकृष्ण राय के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे साथ ही बैठक से एलान किया गया की पार्टी टिकट देती है तो बहुत बहुत बधाई अगर किसी कारणवश नहीं देती है तो हम सभी कार्यकर्ता जयकृष्ण राय के नेतृत्व में ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और विजय भी होंगे ऐसा हौसला और विश्वास है । बैठक में रंजीत कुमार,गणेश कुमार,अजय कुमार,काशीनाथ राय, सुशील कुमार,रामेश्वर दास,विजय कुमार,विनोद दास,विकाश कुमार राय,बिनोद कुमार दास, पवन कुमार दास,शिवसागर राय,अजय कुमार राय,उपेंद्र राय,विगन राय, जवाहर राय,अशोक शाह,शिवशंकर राय,कुशेश्वर राय, धरहर राय,अमरेश कुमार राय,राजेश राय,रंजीत कुमार राय,पंकज कुमार,मुकेश कुमार राय,विजय कुमार,सोनू कुमार,कामेश्वर राय,कुणाल कुमार,विपिन कुमार सिंह,मुकेश शाह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

वेतनमान व स्थाईकरण समेत चिरलंबित मांगों को लेकर  बिहार संविदा कर्मी महासंघ, बिहार राज्य आवासकर्मी महासंघ के आह्वान पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मुख्यालय में कार्यरत विभिन्न विभागों के कार्यपालक सहायक,ग्रामीणआवाससहायक,लेखापाल, पर्यवेक्षक दूसरे दिन भी सामूहिक हड़ताल पर रहे।कार्यपालक सहायकों औरआवास सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से आरटीपीएस समेत इंदिरा आवास, पंचायती राज, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति कार्यालय सभी विभागों के कार्य बाधित हो गये हैं।यह जानकारी संघ के जिला नेता प्रशांत कुमार व आवास सहायक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ने संयुक्त रुप से दिया।संघ के नेताओं ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के सभी विभागों के कार्यपालक सहायक व सभी आवास सहायक हड़ताल में शामिल हैं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपने को वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति के द्वारा पूरी तरह साकार कर दिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। यह कथन कहे जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधायक विद्यासागर से निषाद ने बुधवार को मां आर एस एस. विद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।विधायक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज के हिंसा व आतंक से निकालकर सुख शांति पूर्ण मंगल राज में परिवर्तित कर दिया है। बताया कि 2005 से पहले गांव में बिजली नहीं रहती थी। मुख्यमंत्री ने ढिबरी और लालटेन के अंधकार से बिहार को निकालकर बिजली की जगमगाहट से गुलजार कर दिया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से मोरवा विधानसभा में बी एड कॉलेज, एएनएम कॉलेज, जननायक कर्पूरी अस्पताल, राजकीय मेला, बाबा केवल आईटीआई कॉलेज, फोरलेन सड़क सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने और मोरबा विधानसभा क्षेत्र का विकास करने में सहयोग किया है। विधायक ने बताया कि अब क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किसानों को मात्र 65 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। हरगांव एवं प्रखंड में कोल्ड स्टोर के साथ सब्जी सेंटर खुलेगे जहां किसान अपने सब्जियों को सुरक्षित रखकर बहुत दिनों तक बेचकर लाभ उठाएंगे। विधायक ने कहा जिले के महान नेता जननायक करपुरी के नाम पर पटना में जननायक सभागार की स्थापना कर मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को गौरवान्वित किया है। विधायक ने स्पष्ट किया की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार सहित सारा भारत रक्षा एवं विदेश नीति की मजबूती से संपूर्ण विश्व में सशक्त हो उठा है। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्यों को विधायक ने जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र की सीट जदयू की थी , जदयू की ही रहेगी। इसके साथ ही सात सितंबर को मुख्यमंत्री के निश्चय रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने गांव में बैठक कर सभी आम जनों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष सर्वेन्दु कुमार की अध्यक्षता और आर के आनंद के संचालन में डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, जगत नारायण राय, चौधरी सहनी,डाक्टर रामप्रवेश राय, डॉ राजेश कुमार साह, अरुण कुमार सक्सेना, संजीव ठाकुर, संजय महाराज, लल्लन प्रसाद यादव, अजय रजक, श्याम कुमार राय, राकेश कुमार रौशन, श्याम बाबू दाहा, धीरज कुमार, धनंजय पांडेय ,चंद्र प्रकाश गांधी, दिनेश दास विजय शाह आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड के अधिकत्तर कार्यकर्ता मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हो रहे लगातार लूट की घटना व घटना के बाद प्रशासन तथा बैंक प्रबंधक के रवैया से नाराज होकर सीएसपी संचालक संघ ने विभूतिपुर विधायक रामबालक सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सीएसपी संचालक संघ ने बताया कि विगत 15 महीनों में सिर्फ एसबीआई के सीएसपी संचालक से 9 बार लूट की घटना हो चुकी है। लेकिन एक भी घटना का पुलिस प्रशासन लूटी हुई राशि रिकवरी नहीं कर सके वहीं अधिकांश घटना का पुलिस प्रशासन अभी तक उद्भेदन भी नहीं कर सका। सीएसपी संचालक संघ का कहना था कि हम लोग बैंकिंग योजना तथा वित्तीय सहायता लोगों तक सुगमता के साथ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन बैंक प्रबंधक व पुलिस प्रशासन के इस तरह के रवैया को हम लोग विरोधाभास प्रकट करते हैं। सीएसपी संचालक ने विधायक से ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की घटना को रोक लगाने, लूट के घटना के बाद अपराधी का गिरफ्तार होना व पैसा का रिकवरी ना होना,, प्रशासन के द्वारा सीएसपी का सुरक्षा नहीं करना, बैंक द्वारा सीएसपी के प्रति और सहयोग के रवैया आदि बातों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही मुख्य शाखा विभूतिपुर में धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। जिसकी सूचना विभूतिपुर थाना प्रभारी, विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिभूतिपुर विधायक को लिखित दी गई है। मौके पर दिवाकर कुमार, विद्यानंद झा,, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार,,, धर्मवीर कुमार, सहित प्रखंड के सभी सीएसपी संचालक मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आवास कर्मी 3 दिन के हड़ताल पर समस्तीपुर (विभूतिपुर) राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ बिहार के आवाहन पर प्रखंड इकाई विभूतिपुर के आवास कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर 3 दिन के हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल 1 सितंबर से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगी। इसकी लिखित सूचना हड़ताल कर्मी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी है। बताया गया कि ग्रामीण आवास सहायक, लेखा सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक प्रदत लाभ से वंचित रहने, वेतनमान के साथ सेवा स्थाई नहीं होने के कारण रा ज्य आवास कर्मी के आवाहन पर सामूहिक हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि बिहार सरकार के कई विभाग जैसे कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, कृषि विभाग में कृषि समन्वय, बिजली विभाग में लाइनमैन के कार्य एवं योग्यता के अनुसार आवास सहायक वेतनमान के प्रथम हकदार हैं। लेकिन इन सबों को स्थाई कर वेतन दिया जा रहा है लेकिन आवास सहायक को इन सबों से दूर रखा गया है। यह कहां का न्याय है। बिहार के सभी संविदा कर्मी आउटसोर्सिंग कर्मी के सेवा नियमितीकरण करने हेतु उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा बिहार मंत्रिमंडल द्वारा की गई स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त 2018 को की गई घोषणा, समान प्रशासन विभाग की संकल्प 12534 दिनांक 17 सितंबर 2018 बिहार बजट में प्रकाशन के बावजूद ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सेवा नियमितीकरण का प्रदत सभी लाभ अभी तक नहीं दिए जाने के कारण सभी ग्रामीण आवास कर्मी शोषित एवं प्रताड़ित हो रहे हैं। इसीलिए बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के आवाहन पर ग्रामीण आवास कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल में विभूतिपुर के राकेश कुमार, रजनीश, आशुतोष ,रूपेश कुमार, परवीन, अरविंद, अभिराज चौधरी ,विशाल, मनोज ,अरविंद राम ,अनिल ,काजल, किरण, सरवन, आशीष ,अमरेंद्र सहित सभी आवास कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल हैं।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के CASA-"CHURCHES AUXILIARY FOR SOCIAL ACTION", नई दिल्ली समर्थित आजीविका परियोजना अंतर्गत किशनपुर युसुफ पंचायत भवन पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर किशनपुर युसूफ पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगन में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द ,समस्तीपुर मोबाईल वाणी एवं ग्राम विकास समिति सदस्य के संयुक्त प्रयास से पंचायत रोजगार सेवक इन्द्रजीत कुमार की मौजुदगी में 40 जरूरतमंद लाभुक सदस्यों के बीच जाॅब कार्ड वितरण किया गया। इस अवसर पर मनरेगा सोशल आॅडिट टीम से सरिता कुमारी और वंदना कुमारी भी उपस्थित थे। इस जाॅब कार्ड वितरण समारोह की अध्यक्षता संस्था के अघ्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया नें किया और संचालन आजीविका परियोजना समन्वयक बलराम चौरसिया नें किया। इस अवसर पर समस्तीपुर मोबाईल वाणी से दिपक कुमार, संस्था के संस्थापक सचिव सुरेन्द़ कुमार, आजीविका परियोजना के मोहनपुर प्रखंड की एनिमेटर संगीता कुमारी, सरायरंजन प्रखंड की एनिमेटर अर्चना कुमारी व विभा कुमारी, असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रवीन्द़ पासवान, ग्राम विकास समिति किशनपुर युसूफ से बासु राम, ममता देवी, अनीता देवी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन बलराम चौरसिया नें किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।