समस्तीपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर अंतर प्रांतीय आपराधिक गिरोह का कुख्यात सरगना शशि राय समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कारबाईन सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्वोत्तर रेलवे के एक मंडल के रूप में दिनांक 05 सितम्बर 1969 को अस्तित्व में आया समस्तीपुर मंडल आज नवगठित पूर्व मध्य रेलवे का एक मंडल बना, जो दिनांक 01 अक्टूबर, 2002 से विधिवत परिचालन मे आया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के खबर का असर को बता रहे है। दीपक कुमार ने विभा देवी और राजकुमारी देवी  से साक्षात्कार किया। जिसमे  उन्होंने ने बताया की बुधवार को पंचायत भवन में रोजगार सेवक मिलते है इसलिए वे अपना जॉब कार्ड बनवाने यहाँ पर आयी हैं और उनका जब कार्ड बन गया चूका है । बताते चले की यह जानकारी उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से मिली और इसके लिए वे लोग मोबाइल वाणी को धन्यवाद करती है। 

इंकलाबी नौजवान सभा एवं आइसा के देशव्यापी आंदोलन के तहत समस्तीपुर जिले के ताजपुर हॉस्पिटल चौक पर जिला कमेटी के बैनर तले सैकड़ों छात्र-नौजवानों ने जुलूस निकालकर सरकारी संस्था बेचने एवं बढ़ते बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिथान थाना प्रभारी एवं पूसहो पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया कैलास राय के द्वारा ललित कुमार, सुमित कुमार एवं राहुल कुमार को साजिस के तहत बुलाकर बांधकर बुरी तरह से पीटाई करने की घटना का कडे शब्दों में निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से भाकपा(माले) ने मांग किया कि उक्त घटना के सभी नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल का भेजे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिक्षा सुधार ई वी एम का आधार पर पार्टी के मशाल जुलूस को लेकर बैठक

फाइनल मैच में रायपुर की टीम छः विकेट से विजयी ! स्थानीय ऐतिहासिक यती बाबा क्रिकेट मैदान पर यतीत बाबा चैलेंजर कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रायपुर की टीम ने तिसबारा टीम को छ विकेट से हरा दिया। इसके पूर्व वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं मुखिया बरेलाल सहनी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं बल्ला तथा गेंद फेंक कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। पहले खेलते हुए बारह ओवरों में तिस बारा की टीम तेरासी रन पर ऑल आउट हो गई। रायपुर की टीम ने चार विकेट खोकर छः विकेट से मैच जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को वीआईपी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मुखिया बरेलाल सहनी, बीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद, नवनीत ठाकुर, धीरज झा अरुण सक्सेना आयोजक अनीश ठाकुर, सुमित ठाकुर आदि ने विजेता एवं उपविजेता तथा मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ियों को कप एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया । मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नाराज सीएसपी संचालकों ने नरहन एसबीआई बैंक पर दिया धरना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई के सीएसपी संचालकों के द्वारा स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर (नरहन) पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार ने किया। मौके पर युवा सम्राट भाजयुमो प्रान्तीय नेता गुंजन मिश्रा ने धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से जिले में सीएसपी संचालको एवं आम जनता के साथ लूट की घटना बढ़ी है। उससे सीएसपी संचालक भय के माहौल में है। विभूतिपुर में 14 महीने 8 सीएसपी संचालको पर हमला हुआ। जिसमे 10 लाख रुपये की लूट हुई और प्रसाशन अपराधी को पकड़ने में असफल रही है। पिछले 31 अगस्त को भी अपराधियों ने भी घटना का अंजाम दिया था। अपराधी पकड़ में है परंतु सीएसपी संचालक से आज तक जितनी भी राशि लूट हुई वो रिकभर नही हुआ। जिससे सीएसपी संचलको में काफी आक्रोश है। मैं सरकार से मांग करता हूँ कि सभी सीएसपी संचालको को कैश एवं सीएसपी संचालको का इन्श्योरेंस हो। वहीं धरना- प्रदर्शन में आरबीआई अधिकारी सुदीप्तो चटर्जी एवं स्थानीय थाना प्रभारी केसी भारती के आने के बाद सभी सीएसपी संचालको ने अपनी लिखित मांग रखी। जिसमे शाखा में सभी सीएसपी संचालक को अलग से शाखा से ससमय कैश की उपलब्धता एवं गोपनीयता तरीके से दिया जाय कि बात कही गई है। सीएसपी संचालक एवं कैश का इंश्योरेंस हो इसका मांग भी किया गया। वही वरीय अधिकारी ने कहा कि कैश की गोपनीयता रख कर अब सीएसपी को कैश दिया जाएगा और कैश की उपलब्धता की बात कुछ दिन में शुचारु रूप से किया जाएगा। वही कैश एवं संचालक के इन्श्योरेंस के लिए दो दिन के बाद एसबीआई के आर.एम एवं सीएसपी जिला समन्वयक के साथ बैठक कर निदान करने की बात कही गयी। मौके पर रविंद्र कुमार दिवाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद चौधरी, विद्यानंद झा, राकेश कुमार,सुमित कुमार,शंकर कुमार, राजेश कुमार चौधरी, दीपक कुमार,गुंजेश कुमार, धर्मवीर कुमार, प्रभात कुमार,कन्हैयालाल निराला, संजय कुमार, अमरजीत कुमार, राजेश कुमार,सरवन कुमार, सौरभ कुमार,सुमित कुमार, अरविंद कुमार सहित सभी 24 सीएसपी संचालक मौजूद रहे।

रालोसपा का दस सदस्यीय बूथ कमिटी कार्यक्रम जारी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा में रालोसपा का दस सदस्यीय बूथ कमिटी बनाने का कार्यक्रम लगातार चल रहा है ।जिसमे मतदाताओ का काफी सहयोग मिल रहा है। जिसके कारण बूथ कमिटी बनाने में काफी सहूलियत हो रही है। जिससे पता चलता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की सोच जो शिक्षा सुधार के प्रति गम्भीरता के चलते लोग उत्साहित दिख रहे हैं।लोग कुशवाहा के ईमानदारी के कारण विभूतिपुर में अपार सहयोग एवं समर्थन दे रहे हैं। जिसका फलाफल 2020 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि विभूतिपुर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जीत देखने को मिलेगा। आज बूथ कमिटी निर्माण कार्यक्रम के तहत विभूतिपुर पूरब पंचायत में कमिटी गठन किया गया।मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो, किसान प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद,महेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, लक्ष्मी नारायन ,सुखदेव महतो, गौरबद कुमार,सुनील कुमार, राजेश कुमार, पूनम देवी, होरील दास, मो0 नूर हशन, कमल कुमार सिंह,दिनेश प्रसाद, अजित कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।