नाराज सीएसपी संचालकों ने नरहन एसबीआई बैंक पर दिया धरना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एसबीआई के सीएसपी संचालकों के द्वारा स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर (नरहन) पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार ने किया। मौके पर युवा सम्राट भाजयुमो प्रान्तीय नेता गुंजन मिश्रा ने धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से जिले में सीएसपी संचालको एवं आम जनता के साथ लूट की घटना बढ़ी है। उससे सीएसपी संचालक भय के माहौल में है। विभूतिपुर में 14 महीने 8 सीएसपी संचालको पर हमला हुआ। जिसमे 10 लाख रुपये की लूट हुई और प्रसाशन अपराधी को पकड़ने में असफल रही है। पिछले 31 अगस्त को भी अपराधियों ने भी घटना का अंजाम दिया था। अपराधी पकड़ में है परंतु सीएसपी संचालक से आज तक जितनी भी राशि लूट हुई वो रिकभर नही हुआ। जिससे सीएसपी संचलको में काफी आक्रोश है। मैं सरकार से मांग करता हूँ कि सभी सीएसपी संचालको को कैश एवं सीएसपी संचालको का इन्श्योरेंस हो। वहीं धरना- प्रदर्शन में आरबीआई अधिकारी सुदीप्तो चटर्जी एवं स्थानीय थाना प्रभारी केसी भारती के आने के बाद सभी सीएसपी संचालको ने अपनी लिखित मांग रखी। जिसमे शाखा में सभी सीएसपी संचालक को अलग से शाखा से ससमय कैश की उपलब्धता एवं गोपनीयता तरीके से दिया जाय कि बात कही गई है। सीएसपी संचालक एवं कैश का इंश्योरेंस हो इसका मांग भी किया गया। वही वरीय अधिकारी ने कहा कि कैश की गोपनीयता रख कर अब सीएसपी को कैश दिया जाएगा और कैश की उपलब्धता की बात कुछ दिन में शुचारु रूप से किया जाएगा। वही कैश एवं संचालक के इन्श्योरेंस के लिए दो दिन के बाद एसबीआई के आर.एम एवं सीएसपी जिला समन्वयक के साथ बैठक कर निदान करने की बात कही गयी। मौके पर रविंद्र कुमार दिवाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद चौधरी, विद्यानंद झा, राकेश कुमार,सुमित कुमार,शंकर कुमार, राजेश कुमार चौधरी, दीपक कुमार,गुंजेश कुमार, धर्मवीर कुमार, प्रभात कुमार,कन्हैयालाल निराला, संजय कुमार, अमरजीत कुमार, राजेश कुमार,सरवन कुमार, सौरभ कुमार,सुमित कुमार, अरविंद कुमार सहित सभी 24 सीएसपी संचालक मौजूद रहे।