शिवाय प्रोडक्शन्स के बैनर तले शाइनसीने फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से देश ही नहीं पूरी दुनियाँ से छोटे बड़े सभी फ़िल्म कलाकारों को एक वैश्विक मंच प्रदान किया जाएगा शाइनसीने फ़िल्म फेस्टिवल किसी भी तरह के भाषायी या क्षेत्रीय बंदिशों से ऊपर उठकर नये से नये और स्थापित कलाकारों को एक मंच पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है

समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर चाँदनी चौक स्थित राधा -कृष्ण मंदिर परिसर में 'समस्तीपुर विकास मंच' के तत्वावधान में गरीब /वृद्ध /विकलांग /विधवा /असहाय व जरूरतमंद 110 महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया l वितरण के समय पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया , वितरण करने से पूर्व पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया इसके उपरांत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज 05 सितंबर को बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री विजय चौधरी एवं समस्तीपुर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने ए.एन.एम स्कूल, दलसिंहसराय में स्थापित 50-बेड COVID स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विभूतिपुर में तेलसर से 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सब घर आते ही लोगों ने किया सड़क जाम पुलिस के आश्वासन पर 4 घंटे बाद जाम हुआ समाप्त। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के अखिल भारतीय किसान सभा एवं बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त आव्हान पर राष्ट्रव्यापी मांग दिवस को मनाते हुए चकहविव में एवं भुसवर कॉलोनी में साथी राजगीर यादव एवं राजेंद्र मालाकार की संयुक्त अध्यक्षता में एक सभा की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विभूतिपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा मुह में काली पट्टी लगा कर शिक्षक दिवस को अपमान दिवस के रुप में मनाया।इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षकों ने उनकी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ विभूतिपुर के द्वारा प्रदेश इकाई के आह्वान पर राज्य सरकार के शिक्षा विरोधी नीति का विरोध करते हुए। शिक्षक अपने परिवार के साथ मुंह पर काली पट्टी बांधकर तथा अपने अपने विद्यालय में मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ मतदान करने का भी संकल्प लिया। प्रखंड आधी नियोजित शिक्षकों ने विरोध प्रकट करते हुए समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, नियमित शिक्षकों की भांति हुबहू सेवा शर्त सहित 7 सूत्री मांगों को शीघ्रता से पूरा करने की मांग की।

रोजगार की मांग व रेलवे, जहाज, एलआईसी,एचपीसीएल, यूनिवर्सिटी आदि के निजीकरण के खिलाफ आइसा व प्रतियोगी छात्रों के संयुक्त देशव्यापी "थाली पिटो कार्यक्रम"के तहत शनिवार को आइसा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल मैदान गोलंबर पर थाली पीटकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को नजरअंदाज कर नई शिक्षा नियमावली लागू करने के विरोध में पटोरी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर वेदना प्रकट किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सात निश्चय योजना से मुख्यमंत्री ने विपक्षियों को नेस्तनाबूद कर दिया विधायक शिलान्यास समारोह !

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) एवं खेग्रामस से जुड़ी महिलाओं द्वारा ऐपवा के राष्ट्रीय आह्वान के मद्देनजर चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश के शहादत दिवस के अवसर पर महिला हिंसा के खिलाफ प्रखण्ड के रहिमाबाद के बहादुरनगर में प्रतिवाद धरना का आयोजन किया गया