विभूतिपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा मुह में काली पट्टी लगा कर शिक्षक दिवस को अपमान दिवस के रुप में मनाया।इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षकों ने उनकी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ विभूतिपुर के द्वारा प्रदेश इकाई के आह्वान पर राज्य सरकार के शिक्षा विरोधी नीति का विरोध करते हुए। शिक्षक अपने परिवार के साथ मुंह पर काली पट्टी बांधकर तथा अपने अपने विद्यालय में मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ मतदान करने का भी संकल्प लिया। प्रखंड आधी नियोजित शिक्षकों ने विरोध प्रकट करते हुए समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, नियमित शिक्षकों की भांति हुबहू सेवा शर्त सहित 7 सूत्री मांगों को शीघ्रता से पूरा करने की मांग की।
