समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हो रहे लगातार लूट की घटना व घटना के बाद प्रशासन तथा बैंक प्रबंधक के रवैया से नाराज होकर सीएसपी संचालक संघ ने विभूतिपुर विधायक रामबालक सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सीएसपी संचालक संघ ने बताया कि विगत 15 महीनों में सिर्फ एसबीआई के सीएसपी संचालक से 9 बार लूट की घटना हो चुकी है। लेकिन एक भी घटना का पुलिस प्रशासन लूटी हुई राशि रिकवरी नहीं कर सके वहीं अधिकांश घटना का पुलिस प्रशासन अभी तक उद्भेदन भी नहीं कर सका। सीएसपी संचालक संघ का कहना था कि हम लोग बैंकिंग योजना तथा वित्तीय सहायता लोगों तक सुगमता के साथ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन बैंक प्रबंधक व पुलिस प्रशासन के इस तरह के रवैया को हम लोग विरोधाभास प्रकट करते हैं। सीएसपी संचालक ने विधायक से ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की घटना को रोक लगाने, लूट के घटना के बाद अपराधी का गिरफ्तार होना व पैसा का रिकवरी ना होना,, प्रशासन के द्वारा सीएसपी का सुरक्षा नहीं करना, बैंक द्वारा सीएसपी के प्रति और सहयोग के रवैया आदि बातों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही मुख्य शाखा विभूतिपुर में धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। जिसकी सूचना विभूतिपुर थाना प्रभारी, विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिभूतिपुर विधायक को लिखित दी गई है। मौके पर दिवाकर कुमार, विद्यानंद झा,, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार,,, धर्मवीर कुमार, सहित प्रखंड के सभी सीएसपी संचालक मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
