कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो घायल हो गए।जिसमें जनार्दनपुर में सड़क दुर्घटना में जनार्दनपुर निवासी 65 वर्षीय राम स्वरूप राय घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।इधर लौदौरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल हो गए।जिसकी पहचान लौदौरा निवासी मो.मुस्लिम की 75 वर्षीय पत्नी जालिम खातून के रूप में हुई है।पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताया की घायल को सदर अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने की वाहनों की जांच,बिना कागजात के वाहन चालकों में मचा हरकंप
समस्तीपुर में अधेर महिला को गैस से लदे ट्रक के चपेट में आने से मौत परिजनों में कौहराम
भाजपा के कल्याणपुर उतरी मंडल की फुलहरा में बैठक हुई।जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।वही आगामी 11 अक्टूबर को अभिनंदन समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई।बैठक में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामेश्वर जुट मिल मुक्तापुर में अस्थाई रूप से काम करने के दौरान गुरुवार को एक बाल श्रमिक जुट बैग का गठिया काटने के दौरान जख्मी हो गया।इसकी जानकारी मिलने पर मिल प्रशासन ने बाल श्रमिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।जख्मी श्रमिक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।जख्मी श्रमिक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी देव नाथ पासवान के 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।फिलहाल दीपक अपने ननिहाल मुसेपुर में अपने नाना ललन पासवान के यहां रह रहा है।हालाकि इस बाबत जुट मिल प्रबंधक कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
गुरुवार को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी उमेश ठाकुर पिता इंदर ठाकुर को टांडा रेलवे लाईन के निकट नदी किनारे उसके डेरा से देसी शराब के साथ से एलटीएफ प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपने पुलिस बल के द्वारा 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खनन विभाग समस्तीपुर की टीम में अवैध खनन कर बालू ले जाती हुई बिना नंबर प्लेट की डंपर एवं ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की चकमेहसी शाखा ने बैंक के डिफॉल्टर ऋणी को कानूनी कारवाई की चेतवानी दी है।बैंक ने कहा है की लोन वापस नही करने वाले लोगो पर कारवाई की जाएगी
पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में कल गुरुवार को 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के हवासपुर पावर ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर बदले जाने के कारण पूरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10:00 से संध्या 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । पूरे पटोरी अनुमंडल क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि बिजली संबंधित आवश्यक कार्य को गुरुवार सुबह 10:00 से पहले निपट ले, पटोरी विद्युत प्रमंडल के कन्या अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पावर ट्रांसफार्मर बदलने की वजह से सुबह 10:00 से संध्या 6:00 तक गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बिजली संबंधित जो भी आवश्यक कार्य है वह क्षेत्रवासी समय से पूर्व कर ले
गंगौरा गांव में 8 अतिक्रमणकारियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर,8 घर को किया ध्वस्त मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला की चकमासी थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव में बुधवार को सीओ कमलेश कुमार व हल्का कर्मचारिय मुकेश कुमार व स्थानीय थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पर अतिक्रमण खाली कराया गया।बताया गया है की मामले को लेकर वादी कामेश्वर साहनी के द्वारा उच्च न्यायालय में मामला दर्ज कराई गई थी। जिस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार कुल आठ अतिक्रमणकारियो को खाली कराया गया। जिसमें ब्रह्मदेव राय, कैलाश सहनी, मनोज राय, चंदेश्वर राय, राम ध्यान शाह सहित अन्य लोगों का भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर हटाया गया। जिसमें जिला से काफी की संख्या में महिला व जिला जवान मुस्तैद रहे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
