Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से बिरजू कुमार गिरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं की वह बैगन का फसल कैसे लगाया जाता है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के गोपालपुर गाँव से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि भिंडी के पेड़ में कौन सा खाद्य डाले क्योकि पेड़ पुराना हो गया है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजना मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि राशन कार्ड में नाम कैसे जुड़ेगा ?
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंडों में नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है । प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है । अभी तक यहां के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की सुविधा उपलब्ध है , लेकिन जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को 30 बेड वाले रेफरल अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी । इसके लिए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है । बिहार चिकित्सा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य 7.59 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। 30 बेड वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए अस्पताल भवन में आपातकाल सेवा, ओडीपी, दवा भंडारण के साथ प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, ब्लड प्रेशर, टीकाकरण, डायबिटीज, एक्स रे, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आपरेशन की सुविधा, अधिक दवाओं की व्यवस्था, अल्ट्रासाउंड, सभी प्रकार का जांच, सर्जरी, नेत्र व सामान्य चिकित्सकों की तैनाती, उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। नए अस्पताल भवन में 30 बेड वाले सुसज्जित आधुनिक उपकरण से लैस चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। अब यहां चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे प्रखंड के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मिलना शुरू हो जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मदन कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवनों को तोड़ कर अपग्रेड करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। तीस बेड का अस्पताल सुसज्जित आधुनिक उपकरण से लैस मरीजों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कल्याणपुर प्रखंड में शनिवार की दोपहर से आई अचानक तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।बारिश के साथ आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।हालाकि मौसम खुसनामा होने से उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली है।इधर किसानों के खेतों में लगी धान की फसल तेज हवा के कारण गिर गई।जिससे किसान मायूस है। सोरमार के किसान अमृत ठाकुर,राम नरेश ठाकुर आदि ने बताया की बारिश से उमस भरी गर्मी में राहत मिली है लेकिन धान की तैयार फसल खेतो मे गिर जाने से नुकसान पहुंचा है।जिससे किसान हताश है।
चकमेहसी थाना अंतर्गत करुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव करुआ निवासी जितेंद्र प्रसाद से अपराधियो ने 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है।वही रंगदारी नही देने के एवज में पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है।इस बाबत पीड़ित जितेंद्र प्रसाद ने चकमेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है की उनसे और उनके परिजन के व्हाट्स ऐप के स्पैम कॉल के माध्यम से अपराधी 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग किया गया है।वही नही देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है।इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यवसाई के घर की सुरक्षा के लिए 2 कांस्टेबल व एक चौकीदार को प्रतिनियुक्ति किया है।वही इस संदर्भ में व्यवसाई ने गृह मंत्रालय, डीजीपी,समस्तीपुर एसपी सहित अधिकारियों को त्राहिमाम संदेश भेजा है।संदेश में बताया गया है की वह अनिवार्य सेवा दुग्ध कारोबार से जुड़े है।रंगदारी की धमकी की वजह से परिवार सहित भयक्रांत है और घर पर है।जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।उन्होंने धमकी देने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
Transcript Unavailable.
