दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले समेत महागठबंधन का मानवश्रृंखला भागीदारी के ख्याल से ऐतिहासिक रहा. तय समय से पूर्व सैकड़ों किसान, मजदूर, महिला, पुरूष, छात्र, नौजवान सड़क के दोनों ओर स्वत: स्फूर्त ढ़ंग से हाथ में हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला बना लिया. मानव श्रृंखला को देखकर लगता था कि भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने इसकी अच्छी तैयारी कर रखी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लगातार 67 दिनों से किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। आज खाप महापंचायत की जाएगी जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इधर सरकार का कहना है की किसान और सरकार बस एक फोन कॉल की दूरी पर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आशा सेवा संस्थान द्वारा नारायणपुर डढ़िया स्थित आशा एजुकेशन सेंटर में युवती एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि हमें सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचमुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने महात्मा गांधी जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिक्षक प्रियरंजन झा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया वीडियो गौरी कुमार की अध्यक्षता में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
कुरसाहा पंचायत के वार्ड दस के अध्यक्ष व सचिव पर दर्ज होगी प्राथमिकी
राजाजान में हुआ कवि सम्मेलन
*पैट रिजल्ट में EWS व दिव्यांग श्रेणी के रिजल्ट सुधार तक हर हाल में काउंसिलिंग पर लगे रोक, अन्यथा 1 से होगा जोरदार प्रदर्शन :- त्रिभुवन कुमार जिलाध्यक्ष NSUI दरभंगा* *एनएसयूआई के दरभंगा जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार ने आज प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि पैट परीक्षा में EWS व दिव्यांग छात्रों के साथ सरासर अन्याय हुआ है। मैं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता हूँ कि जब तक 90 से 98 अंक लाने वाले सभी छात्रों को पास कर उसका काउंसिलिंग लेटर जारी नहीं किया जाएगा तब तक NSUI चैन से नहीं बैठेगी। वही विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने कहा अगर 31 जनवरी तक रिजल्ट सुधार नहीं होता है तो 1 फरवरी से पीएचडी विभाग के साथ-साथ नरगौना मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा तथा सभी पीजी विभागों में ताला जड़ दिया जाएगा। NSUI कभी यह ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर काउंसिलिंग होगी तो सभी छात्रों की एक साथ होगी और नहीं तो तत्काल प्रभाव से काउंसिलिंग पर रोक लगाया जाय जब तक कि रिजल्ट दुबारा EWS व दिव्यांग श्रेणी का जारी नहीं हो जाता। इस बाबत उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को कई अहम मुद्दों पर एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीबी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा कन्हैया कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार सिंह, दिलखुश कुमार, सौरभ कुमार, मुकुंद कुमार चौधरी, अजय कुमार यादव सहित दर्जनों छात्र साथ थे।*
मोहिऊद्दीननगर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी के प्रधानाचार्य रामप्रवेश ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने पाग चादर देकर उन्हें विदाई दी
मानव श्रृंखला को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में रोसरा प्रखंड में महिला कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किसान बिल का पुरजोर विरोध किया
