चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।जिसमें कुल 7 भूमि विवाद के मामले पर सुनवाई करते हुए 4 मामले का निष्पादन किया गया।वही अन्य मामलों में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर चकमेहसी थाना के एसआई शिव कुमार पासवान,पीएसआई मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा शुक्रवार की देर शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टारा से होते हुए चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी होते हुए डरोरी राम जानकी मंदिर परिसर पहुंची। जहां लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान राम जानकी मंदिर परिसर डरोरी में महा आरती किया गया।वही शनिवार की सुबह डरोरी से निकली शौर्य जागरण यात्रा कुशियारी, मटियारा चौक,मालीनगर ,सैदपुर आदि गांव होते हुए पूसा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गई। विभिन्न जगहों पर शौर्य जागरण यात्रा का लोगो ने स्वागत किया।रथ का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय कर रहे थे। डरोरी,सैदपुर में स्वागत की लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।मौके पर संगम कुमार,गौतम कुमार,सुशील मालाकार,चकमेहसी बीजेपी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,गोराई सरपंच राजेश कुमार राय,प्रशांत कुमार,अंशु ठाकुर,अमृत ठाकुर,नवेंदु ठाकुर आदि मौजूद थे।सुरक्षा के लिए चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी,कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार,पूसा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी,मधुरापुर ओपी अध्यक्ष मो खुशबुद्दीन,सदर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार यादव,दंडाधिकारी बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ कमलेश कुमार आदि सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता दीपक बता रहें हैं की बहादुरपुर मुहल्ला के निषाद अख्तर ने बताया तह की इनके घर के सामने का पोल का तार खराब हो गया था। इस जानकारी को इन्होने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया था।इस खबर को प्रकाशित करने के बाद उस खबर को समस्तीपुर विधुत अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साझा किया गया। उस खबर का असर यह हुआ की विधुत अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी को संज्ञान में लेते हुए बिजली के खम्बे पर जो तार स्पार्क कर रहा था उसे ठीक करवा दिया गया है। इस समस्या का समाधान होने पर निषाद अंसारी का कहना हैं कि अब बिजली के खम्बे पर तार स्पार्क नहीं कर रहा है जिससे ये और इनका पूरा परिवार सुरक्षित है।इसलिए वह मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे है।

Transcript Unavailable.

विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय विधायक अजय कुमार ने जीव मीटिंग का आयोजन कर लोगों से 9 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने क्षेत्र के के.एस.एस कॉलेज कोकिल कुंज के परिसर में शिक्षा विभाग व कॉलेज प्रशासन के रवैये से तंग आकर नव नियुक्त प्राचार्य सह सचिव सुरेन्द्र प्रसाद निराला ने 7 अक्टुबर को उक्त कॉलेज क परिसर में आत्मदाह करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि बीते कई वर्षो से उक्त कॉलेज के प्राचार्य श्री निराला अपने पद पर आसीन रहते हुए अनुमोदन पत्र निर्गत होने के वावजूद यह आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त कॉलेज के निरस्त प्राचार्य सुधा देवी अपनी मनमानी नितियों के द्वारा कार्यभार न सोंपते हुए, शिक्षा विभाग द्वारा जारी युजर आईडी व पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर संस्थान के पैसे का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है । इस मामले को लेकर श्री निराला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर स समय से पहले न्याय नहीं मिल पाया तो अगले 7 अक्टुबर को उक्त कॉलेज के परिसर में आत्मदाह करने पर मजबुर होना पड़ेगा ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।