समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा अंतर्गत सिरसिया स्थित आवास पर प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जहां मोरवा व ताजपुर प्रखंड क्षेत्र से आए हुए काफी संख्या में आये हुए जनसमस्याओं को लेकर विधायक रणविजय साहु ने जनता -जनार्दन के समस्याओ को सुना और इन समस्याओं पर विचार करते हुए विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्वरित कार्यवाई करने का निर्देशित किया । इस मौके पर पटोरी राजद नगर अध्यक्ष राम शंकर राय प्रखंड उपाध्यक्ष रणधीर राय कुमार देवानंद आदित्य रंजन एवं काफी संख्या मेंजनता जनार्दन मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मांगो के समर्थन सेविका सहायक का आंदोलन जारी विभूतिपुर। प्रखंड के बिहार राज्य संजोग संघर्ष समिति के आह्वान पर पर विभूतिपुर प्रखंड के परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका सहायका द्वारा धरना प्रदर्शन कर अपने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी है। सरकार के खिलाफ जाते बाजी करते हुए नारेबाजी करते हुए मांग पूरा करने ही अपील की है। जिसका नेतृत्व कविता कुमारी, रेणु कुमारी संयुक्त रूप से कर रही थी। धरना प्रदर्शन का संचालन संगीता कुमारी ने किया। मौके पर चांदनी कुमारी, अनामिका कुमारी, किरण कुमारी, विवाह कुमारी, बिंदु कुमारी, शोभा कुमारी, सुनीता कुमारी, चंद्रकला कुमारी, रोशनी कुमारी, निर्मला कुमारी, इंदौर कुमारी, गीतांजलि कुमारी, सुमन कुमारी, मोनिका कुमारी, सहित अपने लोगों उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रिया कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि राशन कार्ड कैसे बनता है ?

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रिया कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि पैन कार्ड कैसे बनता है ?

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सुजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि वह अपना आधार कार्ड कैसे बनवाएंगे

कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद के हाट सोरमार,कुशियारी, मधुरापुर टारा, मोहनपुर अतिक्रमण की चपेट में है।जिससे हाट में आने वाले सब्जी व्यापारी सड़को पर दुकान सजाने को विवश है।जिसके कारण हाट के दिन सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।आवागमन में लोगो को परेशानी उठानी पड़ती है।वही हाट में अतिक्रमण होने से संवेदक को राजस्व वसूली में घाटा पहुंच रहा है।हाट में अतिक्रमण को लेकर संवेदक द्वारा कई बार शिकायत करने पर जिला परिषद कार्यालय के पत्र पर अंचल प्रशासन अतिक्रमण खाली करवा देती है।लेकिन इसके बाबजूद दुबारा हाट की भूमि को लोग अतिक्रमण कर झुगी झोपड़ी,गुमटी आदि बनाकर अतिक्रमण कर लेते है।इस बाबत संवेदक जोगिंद्र महतो ने बताया की हाट के अतिक्रमण रहने से राजस्व का घाटा हो रहा है।वही हाट के दिन व्यापारियों को दुकान लगाने में परेशानी होती है।

चकमेहसी थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ देवेंद्र कुमार और थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने की।इसमें दुर्गा पूजा कमिटी को लाइसेंस लेने,डीजे बजाने पर पाबंदी रखने आदि का निर्देश देते हुए शांति पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की बात कही गई।मौके पर मुखिया ब्रजेश कुमार राय,धीरेंद्र चौधरी,राम बाबू महतो,कुंदन झा ,राधेश्याम कुमार आदि सहित पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद थे।