समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के निवासी व चर्चित समाजसेवी स्मृति शेष लक्ष्मी नारायण राय की 16 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर जितवारपुर चांदनी चौक पर स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल मे ईलाज कराने आये एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत रविवार को हो गई । मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन निवासी बताया जाता है । उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमिताभ रंजन ने बताया कि मृतक बीते लगभग एक माह पूर्व ही दिल्ली से वापस अपने गाँव आया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जदयू के प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

शिवाजी नगर प्रखंड के रहिया उत्तरी पंचायत के बुनियादपुर निवासी कमलेश कुमार यादव के घर में आग लगने से कपरा गेहूं चौकी कुर्सी टेबल आदि कुछ जल गया जिससे बताया जाता है कि घर जलने से लाखों रुपए की क्षति हुई है सरकार से मदद की आशा लेकर के गरीब रो रहे हैं आशा है सरकार कुछ मदद कर दे मौके पर ग्रामीणों ने आग पर काबू किया

पटना स्थित चाणक्य होटल में भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश का अधिवेशन संपन्न हुआ।जिसमें रामबाबू सिंह को बिहार प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार प्रदेश मंत्री राकेश भारती रामबाबू सिंह मुरारी प्रसाद अशोक कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमा वाजपेई सुधा कुमारी गुड़िया कुमारी विनय कुमार दीपक कुमार के साथ 21 सदस्य कार्य समिति का गठन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार वैक्सिंग लगाने वाले कर्मचारी नहीं करते मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कुलपति को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंंतर्गत ग्राम पंचायत राज भुसवर एचएससी भुसवर पंचायत भवन पर कोविड-19 टीका करण के प्रति 45 वर्ष से अधिक के महिला एवं पुरुषों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । कोविड-19 वैक्सीन पिछले 2 दिनों से स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध नहीं था जिस वजह से लोगों में निराशा की भावना आई हुई थी, जैसे ही पुन वैक्सीनेशन का कार्य दोबारा सुचारू रूप से चालू हुआ वैसे ही लोगों को टीकाकरण करवाने के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखने लगा है । वैक्सीनेशन के प्रति भुसवर पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ताओं,जीविका, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक एवं कई अन्य बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण के प्रति जागरूक कर टीकाकरण केंद्र पर भेज रहे थे । एचएससी भुसवर पंचायत भवन पर आज टीकाकरण के पहले दिन कुल 115 से अधिक महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया ।इस टीकाकरण कार्यक्रम में कमला कुमारी एएनएम, स्वर्णलता कुमारी एएनएम एवं कार्यपालक सहायक पंकज कुमार, आशा फैसिलिटेटर अनिला कुमारी, जीविका से राजकुमारी, विकास मित्र पूजा कुमारी,सुनील कुमार एवं अन्य आशा कार्य करता भी मौजूद रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने रामकुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लोकतंत्र के हित के लिए चुनाव होना बहुत ही जरूरी है। डेट घोषित नहीं होना या चुनाव में जरा सी भी देरी जनता के लिए अहित है, जनता के हित के लिए चुनाव होना बहुत जरूरी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुकेश कुमार