Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर: 12 अप्रैल सोमवार, को जदयू कार्यालय लोहिया आश्रम समस्तीपुर में नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता डा. अंजनी कुशवाहा एवं समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी रंधीर कुमार राय को छात्र एवं युवा साथियों द्वारा सम्मानित किया गया.इस मौके पर जदयू के युवा नेता संजीत कुशवाहा ने छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान लोकसभा प्रभारी समस्तीपुर को सम्मानित किया एवं जिलाध्यक्ष डा.अंजनी कुशवाहा जी को जदयू नगर अध्यक्ष अनस रिजवान ने सम्मानित किया.इस मौक पर विनोद सिंह,मणिकांत चौधरी,मुकेश कुशवाहा,ललित कुमार राय,रजा अहमद,संतोष कुशवाहा,शुभकांत ठाकुर,बलजीत बिहारी,चंदन कुमार,अमन कुशवाहा,विशाल कुमार राय,मंजय कुमार,मुकेश कुमार,कुंदन कुमार,सरोज कुमार,महादेव कुमार,राहुल कुमार,सुमित कुमार,अर्जुन कुशवाहा आदि ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय 2.0 को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का और जिला जदयू परिवार को सशक्त और धारदार बनाने का संकल्प लिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरायरंजन प्रखंड के छात्रा से जुनिए विद्यालय के बन्द होने पर क्या कहती है? सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कपड़ा व्यवसाई के घर अज्ञात चोरों ने की चोरी, दो राउंड फायरिंग करते हुए हुए फरार विभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर में अज्ञात चोरों ने कपड़ा व्यवसाई के घर विगत रात्रि चोरी का घटना का अंजाम दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम से ग्राम बदिया वार्ड 11 पोस्ट पतै लिया निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन, उर्फ बबलू ने बताया कि मैं एक कपड़ा का व्यवसाई करता हूं। 11 अप्रैल के शाम ₹45000 का सामान सारी फैंसी सूट खरीद कर बेचने के लिए लाए थे। उसी रात 11:00 बजे के करीब घर में अज्ञात चोरों के द्वारा मोबाइल सहित ₹41000 का सामान चुरा लिया। सामान चोरी कर भाग रहे चोरों को मैने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग चोर का पीछा किया।तभी चोर दो राउंड फायरिंग करते हुए समान लेकर फरार हो गया। इसी को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर समान बरादमागी की गुहार लगाई है।
राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव ने कल्याणपुर प्रखंड के कोयलाम गावं के निवासी जगदीश रजक को कल्याणपुर प्रखंड राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है l वही शिवाजीनगर प्रखंड के काजी डूमरा गावं के निवासी अजीत कुमार को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला सचिव मनोनीत किया है l कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी की मौजूदगी में शिक्षक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , जिला राजद नेता परमानन्द यादव , श्याम बाबू यादव , विश्वनाथ राम, राकेश कुमार राय, जयशंकर राय तथा रंजीत कुमार रम्भू आदि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर प्रखंड के बेला पंचायत के अन्तर्गत चकहाजी ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित 03 दिवसीय "वैदिक महायज्ञ एवं वेद प्रचार " का आज समापन हो गया l प्रवचन करते हुए हरिद्वार से आये हुए बाबा प्राणदेव ने कहा कि अध्यात्म मानव जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। यह हमें प्रत्यक्षद्रष्टा योगियों द्वारा प्राप्त होता है। योगियों का अवतरण मानवता के उद्धार के लिए होता है। वे अपना सम्पूर्ण जीवन कठिन परिश्रम कर, जनमानस के कल्याणार्थ बिता देते हैं। सिर्फ अपने लिए जीना कोई जीना नहीं है। योगी जनों, महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर हम अपने जीवन में सेवा, त्याग और सहिष्णुता के गुणों को प्राप्त करते हैं। मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , प्रधान डाकपाल रमेश प्रसाद सिंह , ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , समाजसेवी राकेश कुशवाहा , ज्योतिष महतो , अरुण कुशवाहा , जितेन्द्र कुशवाहा उर्फ जित्तू , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, जयलाल राय, अंकित कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
